शक्तिखंड-1 निवासी साइकिल कारोबारी की पत्नी की शुक्रवार को उनके ही फ्लैट में उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव बेडरूम में बेड पर पड़ा मिला। हाथ और पैर को रस्सी से बांधा गया था। (सभी फोटो: अमर उजाला/ गाजियाबाद)
विज्ञापन
खून से लथपथ पड़ी थी मां, उस्तरे से गला काटकर की हत्या
2 of 7
पति के साथ जब बेटी स्कूल से लौटी तो देखा कि राजबाला लहूलुहान हालत में पड़ी है। आननफानन में राजबाला को शांति गोपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के समय घर की अलमारियां भी टूटी पड़ी थीं और ड्राइंग रूम में चाय के दो कप और प्लेट में बिस्कुट रखे थे।
विज्ञापन
खून से लथपथ पड़ी थी मां, उस्तरे से गला काटकर की हत्या
3 of 7
शक्तिखंड के फ्लैट नंबर 46 बी में साइकिल कारोबारी धर्मपाल सैनी परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह 12वीं में पढ़ने वाली बेटी नेहा सेंट थॉमस स्कूल और बेटा मोहित कॉलेज गया था।
खून से लथपथ पड़ी थी मां, उस्तरे से गला काटकर की हत्या
4 of 7
धर्मपाल शोरूम पर चले गए थे। राजबाला रोज दोपहर को बेटी को स्कूल से लेने जाती थी, लेकिन शुक्रवार को स्कूल नहीं पहुंचीं तो नेहा ने घर पर फोन किया। फोन नहीं उठा। इसके बाद उसने पिता को फोन कर स्कूल बुलाया।
विज्ञापन
खून से लथपथ पड़ी थी मां, उस्तरे से गला काटकर की हत्या
5 of 7
दोपहर करीब डेढ़ बजे धर्मपाल उसे स्कूल से लेकर घर लौटे तो दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी थी। मां को ढूंढते हुए जब नेहा ने बेडरूम के बंद दरवाजे को धक्का दिया तो राजबाला खून से लथपथ पड़ी थीं।
विज्ञापन
खून से लथपथ पड़ी थी मां, उस्तरे से गला काटकर की हत्या
6 of 7
उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और मुंह पर तकिया बंधा था जबकि गले और पेट पर धारदार हथियार के घाव थे। मौके से उस्तरा भी बरामद हुआ है। धर्मपाल की सूचना पर एसपी सिटी अजयपाल और सीओ इंदिरापुरम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
खून से लथपथ पड़ी थी मां, उस्तरे से गला काटकर की हत्या
7 of 7
फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी के अनुसार किसी जानकार ने ही हत्या की है। जांच की जा रही है कि लूटपाट हुई है या सिर्फ वारदात को लूटपाट का रंग देने के लिए अलमारी तोड़ी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।