फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा से दिल्ली एनसीआर का मौसम हुआ ठंडा, रात को पड़ सकते हैं ओले

Wed, 17 Apr 2019 03:16 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है। बीते कई दिनों से गर्मी से झुलस रहे लोगों को इससे राहत मिली। तेज हवाओं व बारिश के कारण 40 पहुंचा अधिकतम तापमान लुढ़ककर मंगलवार को 30 डिग्री पहुंच गया। बुधवार को तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। बीते आठ सालों में 16 अप्रैल को इतना अधिक कम तापमान कभी नहीं रहा है। इस तरह से यह गर्मी के मौसम में इस सीजन का ठंडा दिन रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बुधवार तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार से तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार सोमवार रात से ही तेज आंधी चलने लगी। तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में हल्की व तेज बारिश भी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
मंगलवार सुबह भी आसमान में काले बादल छाए रहे और बीच-बीच में 60-70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। शाम होते-होते मौसम काफी सुहावना हो गया और हल्की बारिश भी हुई। मौसम के इस बदलाव के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 30.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.5 डिग्री रहा।

4 of 5
delhi weather
मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली में 001.1 मिमी व सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 000.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बीते आठ सालों के 16 अप्रैल के तापमान पर नजर डालें तो इतना कम तापमान कभी नहीं रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। इसी रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी बारिश और ओले पडने की भी संभावना है। इस कारण से गर्मी का अहसास नहीं होगा। विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान जताया है।

बीते आठ सालों का 16 अप्रैल का तापमान
2018        -39.0 डिग्री
2017        -41.0 डिग्री
2016        -40.0 डिग्री
2015        -34.0 डिग्री
2014        -37.0 डिग्री
2013        -36.0 डिग्री
2012        -31.0 डिग्री
2011        -35.0 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें