दिल्ली का दिल कहा जाने वाला कनॉट प्लेस में यूं तो रोज ही अच्छा खासा रश रहता है। लेकिन आज एक खास कारण से यहा ट्राफिक देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 3
church
बता दें कि 25 दिसंबर को क्रिसमस होने के कारण सीपी और उसके आस-पास स्थित दिल्ली के तीन महत्वपूर्ण चर्चेज, गोल मार्केट के सेक्रेड हार्ट केथेड्रल, संसद मार्ग के फ्री चर्च और चर्च रोड के द केथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्प्शन में रविवार को रात से ही लोग क्रिसमस सेलिब्रेट करना शुरू कर देंगे। यह जश्न अगले दिन सोमवार को भी जारी रहेगा।
इस बड़े पर्व के जश्न में शामिल होने काफी बड़ी तादाद में लोग आएंगे जिस वजह से कनॉट प्लेस और उसके आस-पास के अन्य इलाकों, जैसे कि गोल डाकखाना, अशोक रोड, विंडसर प्लेस, बाबा खड़ग सिंह मार्ग, संसद मार्ग, पटेल चौक, चर्च रोड, जयसिंह रोड समेत सीपी के आउटर सर्कल और उससे सटे अन्य रास्तों पर भी ट्रैफिक रहेगा।