grandmother died
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक राजा (25) परिवार के साथ ई-ब्लॉक, गली नंबर-40, तोमल कॉलोनी, बुराड़ी में रहता है। राजा मूलरूप से सिकंदरा, यूपी का रहने वाला है। बुधवार शाम करीब 5.00 बजे मुन्नी देवी अपने घर के सामने गली में चारपाई पर पोते के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान आई आंधी के बाद सामने स्थित निर्माणाधीन मकान से ईंटे गिरने लगी जिसमें मुन्नी देवी व सरस जख्मी हो गए।