दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों की उमस के बाद मंगलवार दोपहर से जोरदार बारिश हो रही है। कई इलाकों में बारिश इतनी तेज हो रही है कि सड़कें लबालब भर गई हैं। हालांकि बारिश के बाद से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं कई इलाकों में जाम की समस्या खड़ी हो गई है।