फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर खूब गरजे बादल, रुक-रुक कर जारी रही बरसात

Mon, 03 Sep 2018 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
delhi rain
राष्ट्रीय राजधानी में रुक-रुक कर हो रही बारिश कुछ लोगों के लिए राहत भरी है तो कुछ के लिए मुश्किलों भरी। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में आई पांच फीसदी की गिरावट ने त्योहार के मौसम को और सुहाना बना दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
delhi rain
वहीं, दूसरी तरफ भागदौड़ करने वालों को जलभराव की समस्या से लगातार दो-चार होना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने की वजह से न सिर्फ दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब बल्कि उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में भी भारी वर्षा हो रही है। अगले दो से तीन ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

3 of 5
delhi rain
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 41.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जबकि इससे पहले बीते 24 घंटों में 35.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई थी। 

4 of 5
delhi rain
दिल्ली के भीतर सोमवार शाम साढ़े पांच बजे से पहले बीते 33 घंटों में कुल 74 एमएम से भी अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। मानक स्टेशन सफदरजंग के अलावा रिज, लोधी रोड, पालम और आया नगर में भी खूब वर्षा रिकॉर्ड की गई। अगले दो से तीन दिन और वर्षा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rain in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला
एक जून से सोमवार तक दिल्ली में कुल वर्षा 618 एमएम रिकॉर्ड की गई है, जो कि इस मानसून सीजन में सामान्य से 73 एमएम ज्यादा दर्ज की गई है। जबकि पालम में अभी तक करीब 31.8 एमएम कम वर्षा हुई है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें