गुरुग्राम में बुधवार सुबह से बारिश का सिलसिला शुरु हो गया जो देर दोपहर तक चलता रहा। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे से शुरु हुई बारिश दोपहर डेढ़ बजे तक चलती रही।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लगातार हो रही बारिश के चलते गुरुग्राम के कई इलाके जलमग्न हो गए और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। जलभराव के चलते बेहद व्यस्त रास्ते इफको चौक से जाने वाले रास्ते पर जाम भी लगा।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सुबह-सुबह बारिश के चलते कई रास्तों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई जिससे ऑफिस जाने वालों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार गुड़गांव में बुधवार को लगभग 32 मिलीमीटर बारिश हुई जो मानसून में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। बता दें कि सोमवार को भी भारी बारिश के चलते पूरे दिल्ली-एनसीआर में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई थी।