भीषण गर्मी और उमस से परेशान दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए रविवार की बारिश नई परेशानियां लेकर आई। एक ओर जहां मौसम ठंडा हो जाने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं अव्यवस्था की मार झेल रही सड़कों पर भारी जलजमाव के कारण अफरा-तफरी मच गई। तस्वीरों में देखिए बारिश के कारण दिल्ली की बदहाली-
विज्ञापन
2 of 6
दिल्ली में बारिश के कारण जलजमाव
- फोटो : ani
दिल्ली एनसीआर में रविवार सुबह कुछ देर हल्की और बाद में भारी बारिश हुई। कुछ देर की मूसलाधार बारिश के कारण हालत यह हो गई कि राजधानी की मुख्य सड़कों पर भी बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
3 of 6
मिंटो ब्रिज के पास डूबी बस
- फोटो : ani
मिंटो ब्रिज के नीचे तो पानी इतना भर गया कि डीटीसी की एक बस सड़क पर ही डूब गई। बस की खिड़कियां तक पानी में डूब गईं, जिसके बाद तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। हालांकि दमकल कर्मियों ने किसी तरह बस में सवार चालक और कंडक्टर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
4 of 6
यूथ कांग्रेस के दफ्तर में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं अन्य इलाकों में भी सड़कों पर पानी भर जाने के कारण लोगों को परेशानी हुई। वाहनों या पैदल चलने वालों, सभी को आने-जाने में काफी दिक्कतें हुईं। दिल्ली यूथ कांग्रेस के दफ्तर में भी पूरी तरह पानी भर गया।
विज्ञापन
5 of 6
बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : ani
कुछ दिनों पहले ही मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई थी। विभाग ने कहा था कि "19-20 जुलाई के दौरान मानसून के हिमालय की तलहटी के करीब, उत्तर की ओर स्थानांतरित होने की सबसे अधिक संभावना है"।
मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में इस महीने अब तक 47.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य से 56 प्रतिशत कम है। वहीं पालम और लोधी रोड वेधशालाओं में अब तक क्रमश: 38 और 49 प्रतिशत कम बारिश हुई है।