सर्दी की आहट के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को इस सीजन में पहली बार कोहरा गिरा। बुधवार सुबह से ही पूरा दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चादर से ढंक गया। कोहरे का पहला असर सड़क पर चलने वाले वाहनों पर पड़ा। हाईवे से लेकर शहरों में चलने वाले ट्रैफिक की रफ्तार सुबह से ही थम गई। सुबह कोहरा इतना घना था कि 20 मीटर तक का रास्ता भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसका असर ऑफिस और स्कूल जाने वालों पर भी पड़ा। एनसीआर में घने कोहरे के कारण वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था।  दिल्ली एनसीआर के साथ ग़ज़ियाबाद में भी कोहरे ने शहर की रफ़्तार थाम दी। सुबह से भारी कोहरे के चलते सडकों पर वाहन रेंगते दिखाई दिए।