दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, दिन में ही लाइट जलाकर वाहन चला रहे ड्राइवर
Thu, 15 Dec 2016 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
fog
- फोटो : अमर उजाला
सर्दी की आहट के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को इस सीजन में पहली बार कोहरा गिरा। बुधवार सुबह से ही पूरा दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चादर से ढंक गया।
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे का पहला असर सड़क पर चलने वाले वाहनों पर पड़ा। हाईवे से लेकर शहरों में चलने वाले ट्रैफिक की रफ्तार सुबह से ही थम गई।
- फोटो : अमर उजाला
सुबह कोहरा इतना घना था कि 20 मीटर तक का रास्ता भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसका असर ऑफिस और स्कूल जाने वालों पर भी पड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
एनसीआर में घने कोहरे के कारण वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली एनसीआर के साथ ग़ज़ियाबाद में भी कोहरे ने शहर की रफ़्तार थाम दी। सुबह से भारी कोहरे के चलते सडकों पर वाहन रेंगते दिखाई दिए।