फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद विनोद कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, उमड़ा जनसैलाब

Sun, 03 Mar 2019 10:37 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
vinod kumar
कश्मीर के जिला कुपवाड़ा के हिंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में शुक्रवार को पतला (मोदीनगर) निवासी सीआरपीएफ जवान विनोद कुमार शहीद हो गए। 92 बटालियन में तैनात विनोद की शहादत पर पूरा गांव गम में डूब गया। उनका पार्थिव शरीर रविवार को पैतृक गांव लाया गया। ऐसे में शहीद के अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। शहीद के घर केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, रालोद प्रमुख अजित सिंह और सिवाल खास (मेरठ) विधायक जितेंद्र सतवाई सांत्वना देने पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पतला के जनता इंटर कालेज के मैदान में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। गौरतलब है कि परिजनों को शुक्रवार शाम पांच बजे सूचना मिली कि विनोद कुमार मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए। वह आईसीयू में हैं। परिजनों ने दोस्तों के जरिए संपर्क किया तो शाम सात बजे पता चला कि उनका लाल शहीद हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
vinod kumar
2004 से सीआरपीएफ में तैनात शहीद के परिजनों ने पूरी रात विनोद की पत्नी से यह बात छिपाए रखी, लेकिन सुबह होने तक सभी को जानकारी मिली चुकी थी। परिजनों को सांत्वना देने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, रिश्तेदारों व प्रशासनिक अधिकारियों का तांता लगा रहा। 

 

4 of 5
vinod kumar
घर में एकाएक लोगों की भीड़ देख बिलखती शहीद की पत्नी नीतू गुहार लगाती रही है कि कोई उनकी विनोद से फोन पर बात करा दें। अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vinod kumar
शहीद के अन्तिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से ट्रैक्टर ट्राली से आए हुए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें