तेज धूप के साथ लू के थपेड़े लगते रहे। हालांकि सोमवार के मुकाबले गर्मी से मामूली राहत थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.6 रिकॉर्ड हुआ था, जबकि पालम इलाके में यह 48 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.5 और न्यूनतम 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।