दिल्ली में शुक्रवार को चली आंधी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस सीजन में औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि 27 मई से यदि तुलना करें तो करीब 7 डिग्री सेल्सियस पांच दिन के भीतर गिरा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
hot weather in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
27 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
3 of 4
delhi weather
मौसम विभाग के मुताबिक, 3 जून को भी रात तक धूल भरी आंधी और गर्जन हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
फिलहाल इस हफ्ते लोगों को लू शायद नहीं झेलनी पड़ेगी। शनिवार को दिल्ली के भीतर पालम और आया नगर में भी अधिकतम तापमान 39.4 व 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दिल्ली के भीतर सर्वाधिक गर्म रहने वाले स्थानों में इनका नाम शामिल था।