राजधानी तेज गर्मी से लोग बेहाल हैं। शनिवार को पारा सामान्य औसत से पांच डिग्री ज्यादा 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो इस सीजन में सबसे ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
delhi weather
इससे पहले इसी हफ्ते अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक वर्ष 2014 और 2015 की 26 मई को रिकॉर्ड तापमान इससे कम था।
विज्ञापन
3 of 5
delhi weather
- फोटो : pti
विभाग के मुताबिक 29 मई के बाद से दिल्लीवासियों को गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। उससे पहले गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान 45 डिग्री या उसके आसपास बना रहेगा।
4 of 5
delhi weather
प्रचंड लू के कारण मछुआरों को केरल और लक्षद्वीप में तटों पर न जाने के लिए आगाह किया गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक 29 मई के बाद से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई हिस्सों में धूल भरी आंधी आने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में 29 व 31 मई को आंधी और 30 मई को बूंदाबादी हो सकती है।