फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का सितम: एनसीआर में चली लू, गुड़गांव और पालम में पारा 46 डिग्री

Mon, 02 May 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
गर्मी से एनसीआर का हाल-बेहाल - फोटो : जी पाॅल
एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में सोमवार को सूरज ने खूब आग बरसाई। एनसीआर में लू चली। दिल्ली के पालम केन्द्र और गुड़गांव में दिन का तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया तो मानक केन्द्र सफदजंग में सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

2 of 8
गर्मी और लू का कहर - फोटो : जी पाॅल
दिल्ली के कई केन्द्रों पर तापमान 45 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। एनसीआर में सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन

3 of 8
द‌िन में सड़कों पर न‌िकलना हुआ दूभर - फोटो : जी पाॅल
पिछले पांच साल में 2 मई का दिन दिल्ली में इतना गर्म कभी नहीं रहा है।

4 of 8
गर्मी का स‌ितम - फोटो : जी पाॅल
मौसम वैज्ञानिकों ने शाम को बदले मौसम के बाद धूल भरी हवा के कारण अगले दो-तीन दिन के दौरान तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन

5 of 8
ऐसे बचा रहे लोग खुद को
दिल्ली में सुबह की शुरुआत हवा में कम नमी और तेज धूप के बीच झुलसाने वाली गर्मी के साथ हुई। दोपहर ढाई बजे अधिकतम तापमान सफदरजंग में 43.4 डिग्री व पालम केन्द्र पर 45.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

6 of 8
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को गरज के साथ आंधी चलेगी और हिमाचल व उत्तराखंड में आंधी के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी में मंगलवार को धूल भरी आंधी तो बुधवार को गरज के साथ  हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

8 of 8
शाम को ऐसा हो गया मौसम का हाल - फोटो : जी पॉल
एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 3-5 मई के बीच गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होगा और फिर 8 मई की रात को गरज के साथ धूल भरी आंधी चलने के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें