फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की सिहरा देने वाली कहानी इंजीनियर की जुबानी, छोड़ दी थी जिंदा रहने की उम्मीद

Sat, 02 Jun 2018 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
engineer kidnap - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के साथ मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इंजीनियर राजीव कुमार को सकुशल छुड़ा लिया। पुलिस ने दो घायल बदमाशों को दबोच लिया, जबकि तीसरे को इंदिरापुरम के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दो सिपाही अरुण और मनीष घायल हुए हैं। पु्लिस खुलासे के दौरान इंजीनियर राजीव ने अपने अपहरण की पूरी कहानी खुद बताई जो काफी डरावनी है। (सभी फोटोः अमर उजाला गाजियाबाद)
विज्ञापन

2 of 6
engineer kidnap - फोटो : अमर उजाला
राजीव ने बताया कि 23 मई को देर रात हरिद्वार अपने गांव जाने के लिए राजनगर एकस्टेंशन चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। वहीं राजीव ने होटल से पानी की बोतल खरीदी। बदमाश भी होटल पर खाना खा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
engineer kidnap - फोटो : अमर उजाला
बातचीत के दौरान बदमाशों ने राजीव से 200 रुपए में हरिद्वार जाने के लिए कहा और उसने देखा कि कार में एक सवारी और बैठी है तो वह बैठ गए। जिसके बाद कार में बैठते ही बदमाशों ने नशे का रुमाल सुंघा कर राजीव को बेहोश कर दिया।

4 of 6
engineer kidnap - फोटो : अमर उजाला
बेहोश करने के बाद राजीव को प्रह्लाद गढ़ी स्थित अपने किराए के फ्लैट में ले गए। जहां वह उसे केवल पीने के लिए नींबू पानी देते थे। नशीले इंजेक्शन देकर उसे एक मेज के नीचे बंधक बनाकर रखते थे।
विज्ञापन

5 of 6
engineer kidnap - फोटो : अमर उजाला
होश आने के बाद वह उसकी कमर पर कील चुभोते थे। राजीव ने बताया पता नहीं कील में ऐसा क्या था कि उसके चुभने के बाद उसे बेहोशी आ जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
engineer kidnap - फोटो : अमर उजाला
किसी को शक न हो तेज आवाज में गाना बजाते थे। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा था तो उन्होंने अपने जिंदा रहने की उम्मीद भी छोड़ दी थी। इस बीच बदमाशों ने पीटकर कई बार उसकी वीडियो बनाई और उसकी पत्नी के नंबर पर सेंड की। कई बार पैसे मांगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें