फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने और रेप की धमकी पर हसीन जहां ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- जैसा हमारा समाज है...

Mon, 10 Aug 2020 06:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mohammed shami and wife hasin jahan - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर बधाई देना महंगा पड़ गया है। एक ओर जहां प्रशंसक उनके इस कदम को सौहार्द का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वो कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
hasin jahan - फोटो : अमर उजाला
हसीन जहां को सोशल मीडिया पर लगातार जान से मारने और रेप की धमकी मिल रही हैं। इस पर हसीन जहां का कहना है कि इस तरह की कायरतापूर्ण हरकत खुद आरोपियों की ओछी मानसिकता का सबूत है। लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
 
विज्ञापन

3 of 5
hasin jahan - फोटो : self
हसीन जहां ने एक हिंदी समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि जैसा हमारा समाज है इसमें कई सारे धर्म के लोग रहते हैं और सब एक दूसरे के त्योहार को मनाते हैं और बधाई देते हैं। उसी तरह अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना होना हिंदू समाज के लिए बहुत खुशी की बात थी। मैं भी इसी समाज में रहती हूं इसलिए मैंने राम मंदिर के निर्माण पर अपनी शुभकानाएं दीं। 

4 of 5
hasin jahan
हसीन जहां ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 500 साल बाद हो रहा है इसलिए हिंदू समाज में खुशी है और मेरे जो हिंदू दोस्त हैं वो भी इसे लेकर काफी खुश हैं। इसलिए मैंने एक पोस्टर बनाकर लोगों को राम मंदिर की बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hasin jahan
हसीन जहां ने कहा कि मैंने अपनी शुभकामना के साथ यह दुआ भी कि है कि हम सब समाज के लोगों को इकट्ठा होकर दुनिया में भारत को विश्व शक्ति बनाने की कोशिश करनी चाहिए। बता दें कि सोशल मीडिया पर मिली धमकी के बाद हसीन जहां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें