हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने मंगलवार को अस्पताल में भर्ती सिंगर और डांसर सपना चौधरी से मुलाकात की। कथित दलित विरोधी रागिनी को लेकर चल रहे विवाद में उन्होंने सपना के बयान लिए।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : Facebook
सपना ने कहा कि उनका मकसद किसी जाति विशेष का अपमान करना नहीं था, लेकिन तंवर ने उन्हें इतना अपमानित किया कि मरने की ठानकर जहरीला पदार्थ खाना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 8
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : Facebook
अमर उजाला से बातचीत में दहिया ने बताया कि सतपाल तंवर द्वारा दर्ज कराए गए केस के सिलसिले में वह गुड़गांव के पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगेंगी।
4 of 8
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : Facebook
दहिया नजफगढ़ में उस अस्पताल में पहुंची, जहां सपना चौधरी भर्ती हैं। उन्होंने सपना का हालचाल जाना। सपना के बयान लेने के बाद दहिया ने बताया कि सपना की प्रस्तुति को लेकर जो कुछ हुआ, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
5 of 8
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : Facebook
सतपाल तंवर की शिकायत पर केस दर्ज होने के बाद एक महिला होते हुए भी सपना के साथ जो कुछ नाजायज हुआ, उसके बारे में वह गुड़गांव के पुलिस प्रमुख को लिखकर रिपोर्ट मांगेंगी।
विज्ञापन
6 of 8
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : Facebook
हर जरूरी एक्शन लिया जाएगा। सपना के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। उन्होंने कहा सपना से बातचीत के बाद लगता है कि शिकायतकर्ता की तरफ से मामले को जातीय रंग देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
7 of 8
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विवशता में कदम उठाया : सपना
सुमन दहिया से हुई बातचीत में सपना ने बताया कि उन्होंने जो रागिनी गाई, वह दशकों पुरानी है। उनसे पहले इस रागिनी को अनेक गायक सार्वजनिक मंचों पर गा चुके हैं।
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : Facebook
उसकी रचयिता भी वह नहीं हैं। रागिनी गाने के पीछे किसी का अपमान करना उनका मकसद नहीं था। इसके बावजूद वह संपूर्ण समाज से माफी मांग चुकी, लेकिन सतपाल तंवर ने उनको बेहद तंग किया।