दिल्ली में चबाने वाले सभी प्रकार के तंबाकू को पूरी तरह प्रतिबंधित करने की तैयारी तेज कर दी गई है। (सभी फोटो: पीटीआई) राजधानी को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए राज्य स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक हुई। बैठक में तंबाकू पर टैक्स बढ़ाने की सहमति भी बनी। मुख्य सचिव एसएस श्रीवास्तव ने बैठक में राजधानी को टोबैको फ्री बनाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में चबाने वाले सभी तरह के तंबाकू को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के लिए उचित कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही महीने के अंतिम दिन को तंबाकू उत्पादों के लिए ड्राई डे रखने के कॉन्सेप्ट को जारी रखने का निर्णय लिया गया।