हरियाली तीज की धूम
- फोटो : अमर उजाला
बदरी भगत झंडेवाला देवी मंदिर, श्रीराम हनुमान वाटिका मंदिर, कालकाजी मंदिर, छतरपुर मंदिर, बिड़ला मंदिर समेत अनेक मंदिरों में रविवार को हरियाली तीज पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। मंदिरों में राधा-कृष्ण की मूर्ति को झूला झूलाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, वहीं भंडारे के माध्यम से प्रसाद वितरित किया गया और भगवान कृष्ण भक्ति के भजनों का गायन हुआ।