प्रदेश के कई जिलों में हिंसा से बिगड़े माहौल के बीच राज्य सरकार जहां गुड़गांव में होने वाले हैपनिंग हरियाणा समिट की तैयारियों में जुटी है और दावा किए जा रहे हैं कि निवेशकों का भरोसा टूटा नहीं है, लेकिन पार्टी के ही सांसद राजकुमार सैनी ने बयान दिया है कि प्रदेश में अभी माहौल खराब है और इससे निवेशक भी घबरा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश का माहौल खराब हुआ और ऐसे में निवेश उम्मीद के अनुरूप नहीं होगा।
2 of 5
Happening Haryana Summit
- फोटो : Amar Ujala
एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान सैनी ने साफ शब्दों में कहा है कि प्रदेश का माहौल खराब हुआ और ऐसे में निवेश उम्मीद के अनुरूप नहीं होगा। सैनी ने कहा कि आज भी कुछ लोग आरक्षण के लिए प्रदेश में माहौल बिगाड़ने की धमकी दे रहे हैं। प्रदेश सरकार ने यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की तो फिर हालात बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में आगजनी पर विपक्ष क्यों चुप है?
3 of 5
Happening Haryana Summit
- फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय सरकार में विपक्ष पर निशाना साधते उन्होंने कहा कि विपक्ष बेवजह की बातों पर बहस कर रहा हे। हरियाणा में आगजनी पर विपक्ष क्यों चुप है? इस सवाल के जवाब में उनका कहना था कि इसमें कांग्रेस के पूर्व सीएम का हाथ है।
हिंसा फैलाने के पीछे कौन था?
4 of 5
Happening Haryana Summit
- फोटो : Amar Ujala
सैनी ने कहा कि इस संबंध में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए वक्त मांग रहे हैं। उनसे मिलने पर आग्रह करूंगा कि जनता को बताया जाए कि प्रदेश में हिंसा फैलाने के पीछे कौन था?
सूत्रों के अनुसार सांसद राजकुमार सैनी पिछड़ा वर्ग संगठनों के साथ दिल्ली स्थित अपने आवास पर बैठक करने वाले हैं। यह बैठक 6 मार्च को होगी। इसमें सांसद की ओर से प्रदेश में मारे गए बेकसूर लोगों के परिजनों को मुआवजा देने का निर्णय भी लिया जा सकता है।