एनएच-24 से सटी शिवपुरी कालोनी स्थित श्री कृष्ण इंटर कालेज में चौकीदार रविंद्र (50) की शनिवार रात गले में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह स्कूल चेयरमैन इच्छाराम यादव के बेटे व स्कूल प्रिंसिपल राहुल यादव को स्कूल का गेट खुला होने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। तब वारदात का पता चला। बदमाशों ने चौकीदार के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था। बदमाश चौकीदार का मोबाइल भी ले गए। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की।
विज्ञापन
स्कूल में हत्या: हाथ-पैर बंधे मिले, मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा
2 of 6
प्रिंसिपल राहुल यादव ने तीन लोगों पर हत्या का शक जताते हुए नामजद एफआईआर कराई है। नेहरू नगर निवासी व स्कूल प्रिंसिपल राहुल यादव ने बताया कि मिर्जापुर के अर्जुनपुर निवासी रविंद्र ढाई माह से स्कूल में चौकीदारी करता था। वह स्कूल में ही बने कमरे में अकेला रहता था। राहुल ने बताया कि शिवपुरी में स्कूल के पास ही रहने वाले उनके ताऊ जीएस यादव ने रविवार सुबह गेट खुला देखा तो उन्हें सूचना दी। राहुल ने चौकीदार को फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
स्कूल में हत्या: हाथ-पैर बंधे मिले, मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा
3 of 6
राहुल स्कूल पर पहुंचे और बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुसे। स्कूल ग्राउंड के पास का गेट और चौकीदार के कमरे का गेट खुला था। राहुल ने बताया कि चौकीदार के कमरे में ही शव फर्श पर पड़ा था। शव पर कंबल ढका था। उसके गले में चाकू से वार किए गए थे। लहूलुहान शव के पास प्लास, पेंचकस, रूमाल, सरिया, बेड पर बिस्कुट का खुला पैकेट और एक सिम पड़ा था।
स्कूल में हत्या: हाथ-पैर बंधे मिले, मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा
4 of 6
विजयनगर बाइपास पुलिस चौकी पर जाकर राहुल ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को अंदेशा है कि वारदात में रविंद्र का कोई जानकार शामिल है। इसके जरिए बदमाशों ने चौकीदार से गेट खुलवाया। बिस्कुट के पैकेट से एक बिस्कुट भी किसी ने खाया है।
विज्ञापन
स्कूल में हत्या: हाथ-पैर बंधे मिले, मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा
5 of 6
एसपी सिटी के मुताबिक ‘चौकीदार की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। राहुल यादव ने प्रताप विहार निवासी अरूण उसके दोस्त अमन व एक अन्य पर शक जताकर नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। छानबीन की जा रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।’ राहुल का दावा है कि ताज हाईवे स्थित उनके एक स्कूल पर अरुण पक्ष का कब्जा है। पहले रविंद्र उसी स्कूल में चौकीदारी करता था।
स्कूल में हत्या: हाथ-पैर बंधे मिले, मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा
6 of 6
फरवरी महीने में अरुण और उसके साथियों ने स्कूल पर कब्जा करने के लिए रविंद्र की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी थी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। रविंद्र फरवरी में गांव चला गया था। ढाई महीने पहले लौटा तो उसे इस स्कूल में चौकीदारी के लिए रख लिया था। एसपी सिटी ने बताया कि चौकीदार रविंद्र के कपड़ों पर सीमेन मिले हैं। परिस्थितियों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वहां पर कोई महिला भी थी। इस बिंदु को भी जांच में शामिल किया गया है।