शिब्बनपुरा में शनिवार सरेशाम संतोष देवी (50) की गला दबाकर हत्या कर लूट की गई। उनका शव बेडरूम में फर्श पर पड़ा मिला। हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे, मुंह में चादर ठूंसी हुई थी। फर्स्ट फ्लोर पर अलमारी खुली थी, सामान बिखरा था।
Trending Videos
विज्ञापन
PICS: बच्चे ने बताई ताई के मर्डर की आखों देखी दर्दनाक कहानी
2 of 14
एक बैग गायब था, जिसमें परिवारवाले लाखों की ज्वैलरी और 85 हजार कैश बता रहे हैं। पुलिस लूट के बजाय रंजिशन या किसी विवाद में हत्या मान रही है। संतोष देवी के पति बालेश्वर शर्मा और बेटा अमित दिल्ली बुराडी में फैक्ट्री चलाते हैं, जिसमें मशीनों में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
PICS: बच्चे ने बताई ताई के मर्डर की आखों देखी दर्दनाक कहानी
3 of 14
शाम करीब छह बजे संतोष घर में अकेली थीं। पति और बेटा फैक्ट्री गए थे, अमित की पत्नी ममता मायके मोदीनगर गई हुई है। पड़ोस में रहने वाले बालेश्वर के भतीजे सचिन ने बताया कि मकान का बाहरी गेट खुला देख वह आसपास के लोगों के साथ घर में गया, क्योंकि ताई संतोष हमेशा गेट बंद रखती थी।
PICS: बच्चे ने बताई ताई के मर्डर की आखों देखी दर्दनाक कहानी
4 of 14
बेडरूम का गेट बंद था, उसे खोला तो ताई की लाश पड़ी थी। उन्होंने कंट्रोल रूम फोन कर पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी अजयपाल शर्मा, एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन
PICS: बच्चे ने बताई ताई के मर्डर की आखों देखी दर्दनाक कहानी
5 of 14
फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। एसपी सिटी ने बताया कि जांच में मामला रंजिशन या किसी विवाद का लग रहा है।
विज्ञापन
PICS: बच्चे ने बताई ताई के मर्डर की आखों देखी दर्दनाक कहानी
6 of 14
हालांकि लूट के बाद भी 90 प्रतिशत ज्वैलरी और कैश घर में मिल गया है।
विज्ञापन
PICS: बच्चे ने बताई ताई के मर्डर की आखों देखी दर्दनाक कहानी
7 of 14
दिखने में हट्टा-कट्टा था। कुछ देर बाद वह पैदल ही जैकेट की जेब में हाथ डालकर तेजी से चला गया। उसने यह भी बताया कि कुछ दिन से पड़ोस में रहने वाली उसकी भाभी के घर भी रात में कोई व्यक्ति दरवाजा खटखटाता था। हो सकता है यह वहीं हो।
PICS: बच्चे ने बताई ताई के मर्डर की आखों देखी दर्दनाक कहानी
8 of 14
संतोष के देवर के बेटे रोहन (11) ने पुलिस को बताया कि उसने एक लड़का को देखा था, जो ताई जी (संतोष) का गला दबाता हुआ, उन्हें घर में अंदर ले जा रहा था। उसने हरे रंग की जैकेट पहनी हुई थी।
PICS: बच्चे ने बताई ताई के मर्डर की आखों देखी दर्दनाक कहानी
9 of 14
दूसरी तरफ, अमित का कहना है कि हत्यारा फर्स्ट फ्लोर की अलमारी से एक बैग ले गया है, जिसमें लाखों की ज्वैलरी और करीब 85 हजार रुपये कैश था।
PICS: बच्चे ने बताई ताई के मर्डर की आखों देखी दर्दनाक कहानी
10 of 14
संतोष की हत्या और लूट मामले में पुलिस देर रात तक की जांच में ‘जानकार’ को गुनाहगार मान रही है। बकौल एसपी सिटी, जिस वक्त हत्यारा आया, बच्चे घर के बाहर नुक्कड़ पर खेल रहे थे।
PICS: बच्चे ने बताई ताई के मर्डर की आखों देखी दर्दनाक कहानी
11 of 14
उसने कई बार गेट खटखटाया। संतोष फर्स्ट फ्लोर पर कमरे में शाम के खाने की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने प्याज काटी हुई थीं और हरी मिर्च काट रही थीं। उन्होंने बालकनी में आकर नीचे देखा, खटखटाने वाले को पहचाना और गेट खोला। वह अनजान के लिए गेट नहीं खोलती थी।
PICS: बच्चे ने बताई ताई के मर्डर की आखों देखी दर्दनाक कहानी
12 of 14
हत्यारे को घर की पूरी जानकारी थी, कौन कहां गया है और कब तक लौटेगा। वारदात से कुछ देर पहले ही संतोष प्रेसवाले से कपड़े, दुकान से दूध और ठेलेवाले से सब्जी लेकर आई थीं। सभ्य महिला थीं, मगर आस पड़ोस में किसी से ज्यादा मतलब नहीं रखती थीं। उनके हाथों से मिर्च की महक भी आ रही थी।
PICS: बच्चे ने बताई ताई के मर्डर की आखों देखी दर्दनाक कहानी
13 of 14
एसपी सिटी ने बताया कि हत्यारे ने जिस ग्राउंड फ्लोर के बेडरूम में संतोष की हत्या की, वहां रखी अलमारियों में चाभी लगी थी। लेकिन वहां लूटपाट नहीं की गई, वहां रखे साढ़े 11 हजार रुपये मिले हैं।
PICS: बच्चे ने बताई ताई के मर्डर की आखों देखी दर्दनाक कहानी
14 of 14
इसका अलावा फर्स्ट फ्लोर के रूम में रखी जिस अलमारी से कैश-ज्वैलरी से भरा बैग गायब बताया जा रहा है, उसमें भी काफी ज्वैलरी और कैश मिल गया है। लिहाजा हत्यारे के मकसद पुलिस को लूट नहीं लग रहा। हत्यारा करीब आधा घंटे घर में रहा होगा।