वेलकम इलाके में 14 वर्षीय किशोरी की अगवा करके हत्या उसे ट्यूशन पढ़ाने वाली रुखसार (32) और उसके पति रजब उर्फ राजू (35) ने की थी। बाद में शव सूटकेस में रखकर उसे उत्तर दिल्ली के तिमारपुर इलाके में फेंक दिया गया। किशोरी आठ माह की गर्भवती रुखसार के पास कुरान पढ़ने आती थी। 22 अक्तूबर को रजब ने किशोरी को गुस्से में चांटा मार दिया था। इससे वह बेहोश हो गई। इससे डरे दंपती ने उसे पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा। 27 अक्तूबर की शाम गला घोंटकर हत्या कर शव सूटकेस में रखकर फेंक दिया। अब इस दंपती ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और इसकी वजह बना है एक रुमाल, पढ़ें क्या पूरी कहानी...