500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने के एक तरफ जहां कोहराम मचा है, वहीं दूसरी ओर एटीएम से रुपए निकालने वाले ग्राहकों की मुसीबत पहले से और ज्यादा बढ़ गई है। आलम यह है कि, एटीएम से जो 100 के नोट निकल रहे है उन नोटों में आधा सादा कागज जुड़ा है। ऐसे नोटों को बैंक कर्मचारियों ने भी लेने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसको लेकर बैंक में ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों के बीच नोंक झोंक भी हो रही है। ऐसे में ग्राहकों की चिंता और बढ़ गई है। पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद भी बैंक नोट नहीं बदल रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अवैध नाथ दूबे अशोक नगर में रहते है। वह एक मीडिया संस्थान में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को सेक्टर-16 स्थित एचडीएफसी एटीएम बूथ से रुपए निकालने गए थे। करीब चार घंटे तक लाइन में लगने के बाद उन्होंने एटीएम से 1000 रुपए निकाले।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जब उन्होंने नोट गिने तो पूरे 10 थे। मगर सभी नोट कटे फटे और पुराने थे। इनमें एक नोट ऐसा भी था। जिसमें आधा कागज का सफेद टुकड़ा जुड़ा हुआ था। इस नोट को देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने यह बात एटीएम पर मौजूद सिक्यूरिटी गार्ड को बताई। गार्ड ने सभी नोट बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की ओर दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : ani
बैंक कर्मचारियों ने नोट बदलने से किया इंकार: शनिवार सुबह पीड़ित ग्राहक एचडीएफसी बैंक पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने नोट बदलने से इंकार कर दिया। इस को लेकर उनकी बैंक कर्मचारियों से नोक-झोंक भी हुई। इसके बावजूद भी बैंक में नोट नहीं बदले गए।
मेल से की शिकायत: आखिरकार थक हारकर उन्होंने एचडीएफसी के कस्टमर केयर पर शिकायत की। साथ ही बैंक को भी नोटों की फोटो मेल की। मगर उन्हें कोई संतुष्टिदायक जवाब नहीं मिला। इस संबंध में जब बैंक मैनेजर से बात की गई तो बैंक मैनेजर भी कोई जवाब नहीं दे पाया।