फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दीराम की फैक्ट्री में काम में मशगूल थे कर्मचारी, अचानक हुआ धमाका और लग गई भीषण आग

Thu, 07 Sep 2017 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
fire in haldiram - फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर-68 ए-11 स्थित हल्दीराम की फैक्टरी में बुधवार रात भीषण आग लग गई। यहां भूतल पर नमकीन का उत्पादन और प्रथम तल पर पैकेजिंग का काम होता है।
विज्ञापन

2 of 6
fire in haldiram - फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी में काफी मात्रा में गत्ते और प्लास्टिक का सामान रखा था। नमकीन आदि बनाने के लिए तेल भी रखा था। इसकी वजह से आग ने थोड़ी ही देर में पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
fire in haldiram - फोटो : अमर उजाला
रात करीब 8 बजे भूतल पर धमाके के साथ आग लगी। उस वक्त फैक्टरी में करीब 50-60 कर्मचारी मौजूद थे। धमाका होते ही सभी कर्मचारी बाहर भागे। आग की सूचना पर अलग-अलग अग्निशमन कार्यालय से निकलीं दमकल गाड़ियां बारिश व जलभराव के कारण जाम में फंस गईं।

4 of 6
fire in haldiram
इस वजह से दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में देरी हुई। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। आग को काबू करने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद से दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियों को बुला लिया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
fire in haldiram - फोटो : अमर उजाला
कुछ कर्मचारियों के मुताबिक ब्वॉयलर फटने से आग लगी। वहीं कुछ लोग उत्पादन यूनिट में धमाके की वजह से आग लगना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fire in haldiram - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि आग को काबू करने के बाद इसके कारणों की जांच की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार सिंह और जिलाधिकारी बीएन सिंह सहित पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें