फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Haryana Border: गुरुग्राम में एक दिन में आए 68 नए केस तो हरियाणा सरकार ने दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ा दी सख्ती

Fri, 29 May 2020 04:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
delhi gurugram border seal - फोटो : सुदर्शन झा
गुरुग्राम में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन रिकॉर्ड स्तर से बढ़ रही है। इसी क्रम में गुरुवार को सर्वाधिक 68 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए तो हरियाणा सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी है। हरियाणा सरकार का मानना है कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में बढ़ते संक्रमण का कारण दिल्ली है। इसी के चलते आज सुबह से ही दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम लगा हुआ है। जब यह जाम सात-आठ किलोमीटर लंबा बढ़ गया तो पुलिस ने थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बॉर्डर खोलते हुए वाहनों को बिना चेकिंग जाने की इजाजत दी और बॉर्डर खाली करा लिया। हालांकि सिर्फ गुरुग्राम ही नहीं फरीदाबाद बॉर्डर पर भी यह सख्ती दिखाई दी। देखें तस्वीरें और जानें कैसा है गुरुग्राम में संंक्रमण का हाल, पूरी विस्तृत रिपोर्ट.... 
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर सख्ती बढ़ने के बाद लगा जाम - फोटो : सुदर्शन झा
गुरुवार को सर्वाधिक 68 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए, जबकि 1 मरीज की मौत भी हो गई। इसी के साथ जिले में मरीजों की कुल संख्या बढ़कर अब 405 हो गई है, जबकि प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 3 हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर सख्ती बढ़ने के बाद लगा लंबा जाम - फोटो : सुदर्शन झा
मृतकों की संख्या बुधवार तक सिर्फ 2 थी। 193 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 209 मरीज उपचाराधीन हैं। सभी मरीज शहर में अलग-अलग जगहों के निवासी हैं। सभी मरीजों को आइसोलेट करने के साथ ही उनके परिजनों व संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। दिनोंदिन बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए इनके संपर्क में रहने वाले अन्य संदिग्ध मरीजों की पहचान करना स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है। वहीं, नमूनों की संख्या में अब तक कोई खास तेजी नहीं आई है।

4 of 5
दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर सख्ती के बाद लगा लंबा जाम - फोटो : सुदर्शन झा
कोविड अस्पतालों में पूरी हो चुकी है मरीजों की संख्या
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के बाद अब स्थिति यह है कि जिले के अधिकांश कोविड अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगभग पूरी हो चुकी है। विभाग भी अब मरीजों को होम आइसोलेशन की सलाह दे रहा है। बड़ी मशक्कत के बाद मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। जिले में ताबड़तोड़ बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली गरुग्राम बॉर्डर पर जाम लगने के बाद पुलिस ने निकाली बिना चेकिंग के गाड़ियां, सीमा करवाई खाली - फोटो : सुदर्शन झा
28 दिन में आए कोरोना के 348 मरीज
मई की शुरुआत से अब तक जिले में कोरोना के 348 मरीज आ चुके हैं, जबकि पिछले 3 दिनों में ही कोरोना के कुल 121 मरीज आए हैं। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई रिपोर्ट जारी नहीं की गई। वहीं जिला प्रशासन ने राज्य बुलेटिन के आधार पर ही गुरुवार को सामने आए कोरोना मरीजों की संख्या की पुष्टि की। बता दें कि इससे पहले बुधवार को 20 व मंगलवार को कोरोना के 33 नए मामले आए थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें