फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

गुरुग्राम शूटआउट: आरोपी को लेकर हुआ ऐसा खुलासा, एसआईटी टीम भी चौंकी

Mon, 15 Oct 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
1 of 5
Gurugram murder
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी ऋतु व बेटे ध्रुव को गोली मारने के आरोपी गनमैन महिपाल ने अभी तक घटना के अंजाम देने के कारणों का खुलासा नहीं किया है। धर्म परिवर्तन को लेकर पूछे गए सवाल पर आरोपी ने कहा कि वह चर्च, मस्जिद, मंदिर सभी स्थानों पर जाता है। धर्म परिवर्तन पर महिपाल यही कह रहा है कि वह सभी धर्मों को मानता है। शनिवार को हुई घटना पर उन्होंने कहा कि पूछताछ से पता लगा है कि आरोपी एकदम से उत्तेजित नहीं हुआ है। उसकी कई दिनों से मानसिकता बन रही थी। 

 

2 of 5
Gurugram murder
अभी वो कारण स्पष्ट तौर पर पता नहीं लग पाया है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम क्यों दिया। आरोपी की सर्विस रिवॉल्वर में पांच राउंड थे जो उसने मौके पर चला दिए थे। इस मामले में जांच के लिए गठित एसआईटी चीफ एवं पुलिस उपायुक्त सुलोचना गजराज ने बताया, आरोपी हर बार अपना बयान बदल देता है। छह बार बयान बदल चुका है। 

3 of 5
Gurugram murder
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ध्रुव और रितु उर्फ रेणु उसे काफी परेशान करते थे। पूछताछ में आरोपी ने परेशान करने की बात कही है, लेकिन यह परेशानी किस तरह दी जाती थी इस बारे में खुलासा नहीं किया है। आरोपी जब ऋतु व ध्रुव को लेकर शनिवार दोपहर घर से निकला तो वे पहले घाटा रोड पर किसी काम से गए थे। बाद में आर्केडिया मार्केट पहुंचे। यहां उन्होंने 2 पेंटिंग व फ्रेम खरीदकर गाड़ी में रखे। 

4 of 5
Gurugram murder
जांच के दौरान यह भी सामने आ रहा है कि आरोपी की अपनी पत्नी से भी अनबन चल रही थी जिस कारण वह काफी तनाव में था। 4 दिनों से सोया भी नहीं था। पड़ोसियों की मानें तो महिपाल शांत स्वभाव का था। अचानक उसने कैसे इतना बड़ा कदम उठाया? यह उनके बीच भी सवाल बना हुआ है। एक पड़ोसी ने बताया कि उसकी अपनी पत्नी से अनबन रहती थी, लेकिन पत्नी घर का पूरा ख्याल रखती थी।
विज्ञापन

5 of 5
Gurugram murder
उधर पुलिस ने आरोपी के मानसिक रोगी होने के दावे को खारिज कर दिया है और विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे बर्खास्त कर दिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे चार दिन की रिमांड पर लिया है। जांच के लिए डीसीपी सुलोचना गजराज के नेतृत्व में आठ सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित कर दी है। मामले में पुलिस महानिदेशक (अपराध), पुलिस महानिदेशक (सीआईडी), पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ने गुरुग्राम पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात की। इसके बाद मेदांता का रुख कर लिया। जहां अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण कांत से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें