sexual assault and murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
झांसी, दिल्ली ग्वालियर की वारदात का खुलासा
2016 में सोहना रोड स्थित ऑमेक्स मॉल के पीछे से नाबालिग का शव बरामद हुआ था। 2017 में सिविल लाइन के द्रोणाचार्य पार्क के पास सीवर में नाबालिग का शव बरामद हुआ था। सेक्टर-66 सहित इन दोनों वारदात को अंजाम देना आरोपी ने कबूला है। इसके अलावा दिल्ली, झांसी, ग्वालियर की वारदात का खुलासा किया है। जिस पर पुलिस को सूचना देकर रिकॉर्ड मंगवाया जा रहा है। आरोपी ने बेहद ही संगीन वारदातों को अंजाम दिया है। ऐसे में पुलिस जल्द से जल्द जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ चालान पेश करेगी।