करवाचौथ की रात पत्नी की 8वीं मंजिल से फेंककर हत्या करने में एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने आई है। आरोपी पति विक्रम चौहान ने अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पत्नी को नीचे फेंका था। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। जिसमें वारदात से पहले एक व्यक्ति बिल्डिंग में जाते दिखाई दे रहा है, लेकिन वह सीसीटीवी में वापस आता नहीं दिखाई दिया। वारदात के बाद अगली सुबह यह व्यक्ति विक्रम के साथ दोबारा बिल्डिंग में जाता दिखाई दिया है। पुलिस ने इसकी तलाश शुरू कर दी है।