फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन नारे लगवाने का मामला: गंभीर को अनुपम खेर की सलाह, पॉपुलर होने के चक्कर में फंस मत जाना

Wed, 29 May 2019 11:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
अनुपम खेर की गौतम गंभीर को सलाह - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे युवक की टोपी फेंककर मारपीट करने और उसे भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाने पर मजबूर करने का मामला दिन-ब-दिन तूल पकड़ता ही जा रहा है। इस घटना के बाद भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद गौतम गंभीर ही वह शख्स थे जिन्होंने सबसे पहले इस घटना की निंदा की और इस पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की। लेकिन अब सामने आ रहा है कि कई भाजपा नेताओं को ही ये बात अच्छी नहीं लगी है और अभिनेता अनुपम खेर ने तो उन्हें सुझाव तक दे डाला है।
विज्ञापन

2 of 6
गौतम गंभीर और अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को अपनी पहली जीत के लिए न सिर्फ बधाई दी बल्कि गुरुग्राम मामले पर टिप्पणी के लिए सलाह तक दे डाली। अनुपम खेर ने लिखा है, 'डियर गौतम गंभीर! आपको जीत की बहुत बधाई हो। एक जुनूनी भारतीय होने के नाते ये बात मुझे बहुत खुश करती है। हालांकि आपने मुझसे राय तो नहीं मांगी है लेकिन फिर भी- मीडिया के एक सेक्शन में लोकप्रिय होने के लिए उनके झांसे में मत आइए। ये आपका काम है जो बोलेगा। ना कि आपके बयान।' अनुपम खेर का ये ट्वीट गौतम गंभीर के उस ट्वीट के बाद आया जिसमें उन्होंने गुरुग्राम में हुई घटना की निंदा की थी।

 
विज्ञापन

3 of 6
Gautam Gambhir - फोटो : PTI
बताया जा रहा है कि गौतम गंभीर के ट्वीट से दिल्ली में ही भाजपा के कुछ नेता नाराज हैं। उनका मानना है कि गंभीर के इस बयान को विपक्षी अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अनुपम खेर ने भी गौतम गंभीर को परोक्ष रूप से ऐसे मुद्दों पर न बोलने की सलाह दी है। गौरतलब है कि गंभीर ने ट्वीट किया था कि, 'गुरुग्राम में एक मुस्लिम युवक को उसकी टोपी उतारकर जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए कहा गया। यह बहुत दुखद है। गुरुग्राम प्रशासन को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हम एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र हैं, जहां जावेद अख्तर 'ओ पालन हारे, निर्गुण और न्यारे' लिखते हैं और राकेश ओम प्रकाश मेहरा हमें फिल्म दिल्ली 6 में 'अर्जियां' जैसा गाना देते हैं।'

 

4 of 6
गौतम गंभीर - फोटो : ani
एक अन्य ट्वीट में गंभीर ने लिखा था, 'धर्म निरपेक्षता पर मेरे विचार पीएम मोदी के मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सब का विश्वास” से प्रेरित हैं। मैं यहां सिर्फ गुरुग्राम के घटना की बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि किसी भी तरह से जाति-धर्म के नाम पर किसी को दबाया जाए यह दुखद है। सहिष्णुता और सबका विकास ही वह आइडिया है जिस पर भारत राष्ट्र के तौर पर आधारित है।'

 
विज्ञापन

5 of 6
gurugram man jai shri ram - फोटो : अमर उजाला

क्या है पूरा मामला

गुरुग्राम के सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में शनिवार रात नमाज पढ़कर आ रहे एक युवक को रोककर नशे में धुत शरारती तत्वों ने उसके टोपी पहनने पर टिप्पणी की और कथित तौर पर भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए कहा। मना करने पर उससे मारपीट की और टोपी फेंक दी। युवक की पिटाई के बाद शोरशराबा सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। माहौल गरमाता देख पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत किया। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gurugram man jai shri ram - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से बिहार के बेगुसराय निवासी बरकत आलम (25) रात 10 बजे नमाज पढ़कर अपने कमरे पर जा रहा था। सदर बाजार में बाइक सवार चार युवक व पैदल जा रहे दो युवकों ने उसका रास्ता रोका। युवकों ने शराब पी रखी थी। वे बरकत के टोपी पहनने पर टिप्पणी करने लगे। उसने विरोध किया तो नारे लगाने के लिए जबरदस्ती करने लगे। उसके मना करने पर पैदल चल रहे युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए टोपी गिरा दी और जान से मारने की धमकी देने लगे।

शोरशराबा सुनकर जब लोग एकत्रित होने लगे तो आरोपी उसके पैर पर डंडे मारकर फरार हो गए। सूचना के बाद बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोग एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से प्राथमिक उपाचर के बाद घर भेज दिया। सिटी थाना पुलिस ने देर रात पीड़ित का बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस पूरे प्रकरण में पुलिस एक ही आरोपी के होने की बात कह रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें