फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती विवाद पर BJP नेता बोले- क्षत्रिय एक-एक स्क्रीन को आग लगाने की ताकत रखते हैं

Tue, 21 Nov 2017 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चल रहा विवाद ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी कोई दीपिका की नाक काटने की बात करता है तो कभी कोई भंसाली या रणवीर सिंह का सिर काटने लाने वाले को 10 करोड़ इनाम देने की घोषणा कर देता है। अब इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


बीजेपी नेता ने अपने ऊपर एफआईआर होने के बाद भी अपने भड़काऊ बयान जारी रखे हैं। बीजेपी नेता सूरजपाल अम्मू ने अपने ऊपर हुए FIR के बाद कहा कि, हिंदुस्तान के के सारे सिनेमा हॉल्स में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। एक-एक स्क्रीन को आग लगाने की ताकत रखता है क्षत्रिय समाज और इस देश का नौजवान।' Hindustan ke saare cinema halls mein swachhta abhiyan chalaenge, ek-ek screen ko aag lagane ki takat rakhta hai Kshatriya samaj aur iss desh ka naujawan: Suraj Pal Amu, BJP #Padmavati pic.twitter.com/cKmQXKzJwP — ANI (@ANI) November 21, 2017
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार सुबह बीजेपी नेता पर गुरुग्राम के एक शख्स ने एफआईआर दर्ज करा दी है। गौरतलब है कि हरियाणा के बीजेपी नेता सूरज पाल अम्मू ने पद्मावती बनाने वालों का सिर कलम करने वालों को 10 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की थी। Man from Gurugram files FIR against BJP leader Suraj Pal Amu for his comments against Deepika Padukone & Sanjay Leela Bhansali (File Pic) #Padmavati pic.twitter.com/cVPNRzNXZg — ANI (@ANI) November 21, 2017

बीजेपी नेता ने हदें की पार

संजय लीला भंसाली ने बेशक 'पद्मावती' की रिलीज टाल दी, लेकिन विरोध थम नहीं रहा। अब बीजेपी नेता ने ऐसी बात कह दी कि हद पार हो गई है। उन्होंने बोलते हुए शब्दों की सीमा ही लांघ दी।

फिल्म का विरोध करते हुए हरियाणा बीजेपी के मीडिया कॉर्डिनेटर सूरज पाल अम्मू ने कह डाला कि अगर रणवीर सिंह ने मूवी के पक्ष में बोले गए शब्द वापिस नहीं तो वे उनकी टांगें तोड़कर हाथ में दे देंगे।

अम्मू ने भंसाली और दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ईनाम देने का ऐलान तक कर डाला। अम्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मूवी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की, नहीं तो वे पार्टी छोड़ देंगे।
विज्ञापन

भाजपा ने अम्मू के बयान से क‌िया क‌िनारा

- फोटो : ani
वहीं हरियाणा भाजपा के प्रभारी अनिल जैन ने अम्मू के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अम्मू ऐसी बात कह भी कैसे सकते हैं। यह भाजपा का स्टैंड नहीं है। बता दें कि संजय लीला भंसाली की मूवी पद्मावती को लेकर विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

करणी सेना ने जिस हिंसक विरोध की शुरुआत की थी, उसे अब राजनीतिक दलों से जुड़े नेता आगे बढ़ाने में लगे हैं। राजपूत समाज फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। जिस आधार पर फिल्म बैन करने की मांग की जा रही है, जबकि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने कहा है कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें