फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरंजन की ये दुनिया होने जा रही है नीलाम, जानिए इसकी खासियत, देखें तस्वीरें

Wed, 20 Jun 2018 01:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-29 स्थित विवादित मनोरंजन पार्क किंगडम ऑफ ड्रीम्स (केओडी) की रद्द की हुई लीज दोबारा नीलाम करने की कवायद तेज कर दी है। विभाग की ओर से केपीएमजी कंपनी को केओडी की कीमत का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
कंपनी की रिपोर्ट के आधार पर ही इसकी कीमत तय कर नीलामी में पेश किया जाएगा। हाल में चंडीगढ़ में मुख्य प्रशासक की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। हुडा अधिकारियों के अनुसार, सरकार की ओर से केओडी मामले की जांच राज्य सतर्कता ब्यूरो से करवाई गई थी। जिसमें केओडी को जमीन अलॉट करने में कई अनियमितताएं सामने आई थी। पक्षपात करते हुए केओडी को कई तरीकों से फायदा पहुंचाया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Kingdom of Dreams
इसी के साथ ही केओडी का संचालन करने वाली कंपनी ग्रेट इंडियन नौटंकी कंपनी (जीआईएनसी) पर हुडा और आबकारी एवं कराधान विभाग के करोड़ रुपये बकाया हैं। 
 

4 of 5
फाइल फोटो
जिसे लेकर कंपनी की लीज को रद्द कर दिया गया था, लेकिन सरकार द्वारा इसे सुचारु रखने को लेकर लिए गए फैसले के बाद अब दोबारा इसकी नीलामी की कवायद तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
हुडा द्वारा केपीएमजी कंपनी को केओडी का आंकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद उस कीमत पर इसे नीलाम किया जाएगा। हालांकि इससे पहले एसएसआईआईडीसी एक्सपर्ट ने केओडी की कीमत 196 करोड़ रुपये और खुद हुडा ने 144 करोड़ रुपये बताई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें