फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: जज की पत्नी-बेटे हत्याकांड में आया नया मोड़, सामने आया चश्मदीद गवाह जिसने देखा पूरा मंजर

Fri, 11 Jan 2019 11:28 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
Gurugram murder
12 अक्तूबर को आर्केडिया मार्केट में जज की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या के आरोपी गनर महिपाल के खिलाफ पुलिस ने एक जज को चश्मदीद गवाह बनाया है। जानकारी के मुताबिक, वारदात के वक्त चश्मदीद जज मौके पर मौजूद थे उन्होंने पूरा घटनाक्रम अपनी आंखों से देखा था।
विज्ञापन

2 of 5
Gurugram murder
फिलहाल वो बिहार में नियुक्त है। उनके बयानों के आधार पर पुलिस ने उन्हें चश्मदीद गवाह बनाया है। इसकी पहली सुनवाई एक फरवरी से शुरू होगी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी और बेटे की हत्या के मामले में गुरुग्राम पुलिस की जांच पड़ताल के बाद चार्जशीट में सात गवाह बनाए है, जिसमें जज भी शामिल है। घटना के वक्त जज खुद मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 5
Gurugram murder
उनके बयानों के आधार पर पुलिस ने चार्जशीट में उन्हें चश्मदीद गवाह बनाया है। इसमें एक दुकानदार के अलावा पार्क और मेदांता अस्पताल के चिकित्सक भी शामिल है। पूरे मामले की पहली सुनवाई एक फरवरी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके सोंधी की अदालत में होगी।

4 of 5
Gurugram murder
पुलिस के मुताबिक 12 अक्तूबर को सेक्टर 49 आर्केडिया मार्केट में जज कृष्णकांत की पत्नी रितु और उनका बेटा ध्रुव को खरीददारी के लिए आर्केडिया मार्केट लेकर आए जज के गनर महिपाल ने आपसी बहस के बाद अपनी सर्विस रिवाल्वर से ध्रुव और उसके बाद मां रितु को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gurugram murder
हादसे के बाद आनन फानन में दोनों को पार्क अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रितु को मृत घोषित कर दिया जबकि ध्रुव को मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक सप्ताह के बाद ध्रुव की मौत हो गई थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी गनर महिपाल को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें