फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हत्या और मां से हैवानियत के मामले में मास्टरमाइंड जयकेश के 5 बड़े खुलासे

Fri, 09 Jun 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 8
gurgaon gang rape
गुरुग्राम के मानेसर में 9 महीने की बच्ची की हत्या और उसकी मां के साथ ऑटो में गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी योगेंद्र को पुलिस ने बुधवार सुबह बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरा आरोपी अमित भी बुधवार की शाम गुरुग्राम से ही गिरफ्तार किया गया, जबकि जयकेश की गिरफ्तारी देर रात हुई। बुलंदशहर से गिरफ्तार हुआ जयकेश पूरे मामले का मास्टरमाइंड है।

एसीपी मानेसर धर्मवीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के लिए पांच दिन का रिमांड मांगा था , लेकिन कोर्ट से दो दिन का रिमांड मिला है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को साथ लेकर पूरे घटनाक्रम की निशानदेही करवाई जाएगी। वहीं बृहस्पतिवार शाम 4 बजे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अकील मोहम्मद और पुलिस कमिश्नर आईएमटी मानेसर के गांव बांसकुसला पहुंचे। आईएमटी के सेक्टरों में और गांव बांसकुसला में जाकर अधिकारियों ने निरीक्षण किया। 
 
विज्ञापन

2 of 8
gurgaon gang rape
गुरुग्राम गैंगरेप के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए साक्ष्य जुटाने वाली पुलिस के पसीने निकल रहे हैं। पुलिस रिमांड के बाद सिविल अस्पताल में आरोपियों का ब्लड सैंपल लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके बांसकुसला के कमरे से वारदत में प्रयोग कपड़े भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 8
gurgaon gang rape
1.पूछताछ में पता चला है कि मास्टमाइंड जयकेश है, जो काफी दिनों से बांसकुसला में रहता था। उसके पास काम की तलाश में अन्य दोनों युवक आए थे। पुलिस को उनकी निशानदेही पर टाटा मैजिक व मोबाइल बरामद करना है। 
 

4 of 8
gurgaon gang rape
2.वारदात के बाद आरोपियों ने टाटा मैजिक मालिक को वापस कर दिया था। खुद गांव जाने का बहाना बनाया था। आरोपियों में दो के पास से मोबाइल बरामद किया जाना है। जिसे गांव के बाहर बिटोड़ के पास छुपा रखा था। 
 
विज्ञापन

5 of 8
gurgaon gang rape
3.पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि जयकेश के पास टाटा मैजिक थी, जो किराये पर थी। मालिक को 24 घंटे का 500 रुपया किराया देना होता था। रूट के हिसाब से किराया दिया जाता था। पुलिस पूरे मामले में वाहन बरामद करने के बाद उसके मालिक पर कार्रवाई करने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन

6 of 8
gurgaon gang rape
5.जयकेश ने बताया कि वह पहले गुरुग्राम आया था और यहां ऑटो चलाता था। अमित और योगेंद्र उसके पास बाद में काम मांगने आए। वो दोनों भी किराये पर ऑटो चलाने लगे। तीनों गुरुग्राम में एक साथ किराये के कमरे में रहते थे।
विज्ञापन

7 of 8
gurgaon gang rape - फोटो : अमर उजाला
छापेमारी के दौरान हरियाणा पुलिस ने अमित के भाई को हिरासत में ले लिया। भाई को हिरासत में लिए जाने के बाद उसके पिता ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वह अमित को बुला लेंगे। पिता ने दिल्ली पुलिस में एसआई के पद पर तैनात अमित के फूफा से बात की। जिसके बाद पिता और फूफा बुधवार को अमित को लेकर मानेसर पहुंचे जहां हरियाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

8 of 8
gurgaon gang rape
तीनों आरोपी मूलरूप से यूपी के बुलंदशहर के छतारी गांव के रहने वाले हैं। वे पैसा कमाने के लिए गुरुग्राम आए थे और किराए पर ऑटो चलाते थे। तीनों के दरिंदगी की बात गांववालों के गले नहीं उतर रही है। लोगों का कहना है कि योगेंद्र, अमित और जयकेश का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने गांव में कभी किसी से झगड़ा नहीं किया और न ही किसी महिला या युवती के साथ कोई गलत हरकत की है। उन पर लगे आरोप कितने सच्चे और कितने झूठे हैं, इसका जवाब तो पुलिस ही देगी। हालांकि, लोगों का कहना है कि अगर उन्होंने गलती की है तो उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें