फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम मामला : क्यों सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी देने को मजबूर हुआ पीड़ित परिवार, उठाए पांच सवाल

Tue, 02 Apr 2019 03:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
भोंडसी मामला - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के भोंडसी के भूप सिंह नगर में 21 मार्च को घर में घुसकर हुई मारपीट के मामले में अब पीड़ित परिवार पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास करने लगा है। परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी दे डाली है। जानिए ये कदम उठाने को क्यों मजबूर हुआ परिवार और वह क्या सवाल उठा रहा है...
विज्ञापन

2 of 6
घटना का फुटेज - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार ने सोमवार को पत्रकारवार्ता का आयोजन किया, जिसमें घायल साजिद, साकरीना, सादाफ सहित अन्य ने पुलिस पर पुख्ता सुरक्षा मुहैया न कराने व दबाव में उनके खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस खानापूर्ति के लिए कार्रवाई कर रही है, ऐसे में वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अब वह परिवार सहित आत्महत्या करना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
घायल पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
भूप सिंह नगर निवासी पीड़ित परिवार ने कहा कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर करीब 1 दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वह असल आरोपी हैं अथवा नहीं उन्हें नहीं पता। पुलिस ने आरोपी पक्ष के राज कुमार की शिकायत पर उनके खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। ऐसे में उन पर अधिक दबाव हो गया है और उन्हें गिरफ्तारी का डर सता रहा है।

4 of 6
घटना के बाद पीड़ित के घर पर तैनात सुरक्षा बल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है, जिसके बाद उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। वह मामले में दोनों तरफ से फंस चुके हैं। वह तीन दिन पहले अपने गांव जाना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने सामान बांध लिया था लेकिन इसके बाद स्थानीय विधायक ने उन्हें उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। आसपास रहने वाले लोग भी उनकी सहायता नहीं कर रहे हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह डर के मारे घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
भोंडसी मामले का वीडियो - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी सुरक्षा ढकोसला है। कुछ लोग उनके घर के बाहर से गाड़ी लेकर निकल रहे थे, जिनकी पुलिस जांच नहीं कर रही है। वह चाहते हैं कि पुलिस यहां से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच करे। बाद में उन्होंने पुलिस पर न्याय दिलाने का भरोसा भी जताया। दो तरफा बयान देने पर जब पत्रकारों ने सवाल पूछे तो परिवार के कुछ लोग पत्रकारवार्ता को बीच में छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटनास्थल पर पड़ी बाइक टूटे कांच के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला
उधर, सोमवार सुबह 9 बजे मामले की जांच के लिए पहुंचे भोंडसी थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी घर के बाहर डेरा डाले रहे। इतना ही नहींं पुलिस ने घायलों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करवाने की बात कही, लेकिन 5 घंटे तक भी पुलिस को न तो पीड़ितों ने कोई बयान दिया और न ही कोई दस्तावेज दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार मामले की जांच में कोई सहयोग नहीं कर रहा है। ऐसे में जांच में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें