फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव जी की 551वीं जयंती पर रोशनी से जगमगाए गरुद्वारे, देखें तस्वीरें

Mon, 30 Nov 2020 10:26 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब - फोटो : ANI
गुरुनानक देव जी की 551वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली में गुरुद्वारे जगमगा उठे। गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब और गुरुद्वारा बंगला साहिब में गुरु नानक जयंती के अवसर पर संगत के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब - फोटो : ANI
गुरु नानक जयंती पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुरु नानक जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, मैं श्री गुरु नानक देव जी को उनके प्रकाशोत्सव पर नमन करता हूं। उनके विचार हमें समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहें।
विज्ञापन

3 of 5
गुरुद्वारा बंगला साहिब - फोटो : ANI
वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों, विशेष रूप से सिख समुदाय के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आइए, इस पावन अवसर पर हम सब अपने आचरण में उनकी शिक्षाओं का पालन करें।

4 of 5
गुरुद्वारा बंगला साहिब - फोटो : ANI
गुरुनानक देव जी हम सभी के लिए प्रेरणा पुंज हैं : जेपी नड्डा
गुरुनानक देव जी की 551वीं जयंती प्रकाश पर्व के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरू बंगला साहिब गुरुद्वारे जाकर अरदास की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सांसद मीनाक्षी लेखी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, राजीव बब्बर, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार समेत भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में की अरदास - फोटो : @JPNadda
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि गुरुनानक देव जी हम सभी के लिए प्रेरणा पुंज हैं। उनके संदेशों को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी बाणी को विश्व की सभी भाषाओं में अनुवाद करने की पहल की है। इससे गुरुनानक देव जी का सन्देश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचेगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभी देशवासियों को गुरु पर्व की हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें