फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर राम रहीम को न होती सजा तो मिल जाता पद्म पुरस्कार, मिली सबसे ज्यादा सिफारिशें

Fri, 01 Sep 2017 05:25 PM IST
राजुद्दीन जंग/अमर उजाला, नगीना
विज्ञापन
1 of 5
ram rahim - फोटो : अमर उजाला
गुरमीत राम रहीम सिंह दुनिया भर की मीडिया में भले ही बलात्कारी बाबा के नाम से सुर्खियां बटोर रहा हो, लेकिन भारत के शीर्ष नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों देने के लिए 4206 लोगों ने सिफारिश की है।
विज्ञापन

2 of 5
राम रहीम - फोटो : social media
इसमें हरियाणा के सिरसा जिले से ही संत राम रहीम को पद्म सम्मान के लिए सबसे ज्यादा 4156 आवेदन भेजे गए हैं। पद्म पुरस्कारों की घोषणा 26 जनवरी 2018 को होनी है। इस सूची में तीन अन्य संत भी शामिल हैं। यही नहीं, भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए भी उनका नाम पीएम व गृह मंत्रालय भारत सरकार के पास पहुंचा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
राम रहीम - फोटो : SELF
जानकारी बताती है कि सूची में संतों को सम्मान के लिए कुल 4211 आवेदन गए हैं, इसमें से अकेले संत राम रहीम का 4206 बार नाम है। खास बात यह है कि तमाम धर्मों के लोगों ने उनको भारतरत्न व पद्म विभूषण से सम्मानित करने की सिफारिश की है। यह खुलासा मेवात के एक आरटीआई कार्यकर्ता मुबारिक द्वारा गृह मंत्रालय से मांगी गई सूचना में हुआ है।

4 of 5
डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम - फोटो : Bureau
कस्बा नगीना के आरटीआई कार्यकर्ता को मिली जानकारी बताती है कि पिछले सालों में भी गुरमीत राम रहीम का नाम सम्मान के लिए सरकार को प्राप्त हुआ। जितने आवेदन इस बार मिले हैं, उससे लग रहा था कि उसकी दावेदारी पक्की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम रहीम - फोटो : SELF
गृह मंत्रालय को अब तक 18768 नाम मिल चुके है, जबकि अभी भी दो सप्ताह का समय बाकी है।  भारत सरकार से मिली 608 पेज की आरटीआई बताती है कि बाबा राम रहीम लंबी सूची में 4206 बार जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। 1954 से अब तक किसी व्यक्ति विशेष को लेकर भारत सरकार के पास पहली बार लिखित में इतनी सिफारिश पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें