फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर हत्याकांड: नीरज बवाना गैंग की शरण में सुशील पहलवान, दिल्ली में गैंगवार की आशंका

Wed, 19 May 2021 10:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
सुशील कुमार
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर राणा की हत्या में आरोपी दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है। वहीं पहलवानों की इस वर्चस्व की लड़ाई में सागर राणा की मौत का बदला लेने के लिए गैंगवार की आशंका बनी हुई है। जानकारी मिली है कि पहलवान सुशील कुमार नीरज बवाना गैंग से जुड़ा हुआ है, वहीं मृतक पहलवान सागर राणा संदीप उर्फ काला जेठड़ी के गैंग के संपर्क में था। जेठड़ी गैंग सागर की मौत का बदला लेने की साजिश रच रहा है। सुशील के गुरुग्राम में छिपे होने की आशंका से इन दोनों गैंग की शहर में टकराव की उम्मीद तो है, लेकिन दोनों ही गैंग शहर में सक्रिय नहीं हैं। पहलवान सागर राणा की हत्या मेें आरोपी सुशील कुमार के फरार होने के बाद से ही उसके गुरुग्राम में छुपे होने के भी कयास लगाए जा रहे हैैं। इसे लेकर शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस अलर्ट मोड पर है और शहर में सर्च ऑपरेशन भी चलाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुशील पहलवान - फोटो : एएनआई
अब इस मामले में एक और नया मोड़ आ गया है। अपराधी प्रवृति के इन पहलवानों के गुटों की वर्चस्व की लड़ाई में दिल्ली और राजस्थान में सक्रिय दो गैंग में संघर्ष होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशील कुमार - फोटो : twitter.com/WrestlerSushil
बताया जा रहा है कि मृतक पहलवान सागर राणा शहर के जेठड़ी गैंग के संपर्क में था। यह गैंग अब पहलवान सुशील व इसे समर्थन दे रहे नीरज बवाना के गैंग से बदला लेने पर उतारू हो गया है।

4 of 5
सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
दोनों ही गैंग शहर में कभी सक्रिय नहीं रहे हैं। हालांकि शहर में सुशील के मिलने पर जरूर दोनों गैंग में यहां भी संघर्ष हो सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशील कुमार - फोटो : AmarUjala
दोनों ही गैंग शहर में सक्रिय नहीं हैं इसलिए यहां इनके संघर्ष को लेकर कोई खतरा नहीं है। पहलवान सुशील के मामले में दिल्ली पुलिस जो मदद मांगेगी, वो दी जाएगी।
-प्रीतपाल, एसीपी क्राइम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें