सेक्टर 111 के तालाब में नहाने गए छह बच्चों की रविवार शाम को डूबने से मौत हो गई। सातवां बच्चा जिंदा निकाल लिया गया है। सभी बच्चे पास की ही शंकर विहार कॉलोनी के रहने वाले हैं। वरुण, राहुल, देवा, अजीत, दुर्गेश और पीयूष का शव मिल चुका है। सभी बच्चे 08 से 13 वर्ष की आयु के थे। इनके परिजन निजी कपंनियों में काम करते हैं, जो यूपी, राजस्थान, बिहार और झारखंड के मूलनिवासी हैं। बच्चों की मौत से इनके घरों में कोहराम मच गया है।