गुरुग्राम में प्रेस किए गए कपड़े देने के बहाने किशोरी को घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के वक्त पीड़िता की मां घर में मौजूद नहीं थी। पीड़िता के पेट में दर्द होने पर दुष्कर्म की बात परिजनों के सामने आई। महिला की शिकायत पर सेक्टर-37 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मूल रूप से आगरा की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-37 इलाके में रहती है। पिछले दिनों तबीयत खराब होने पर वह दवा लेने के लिए आगरा चली गई थी। इस दौरान उसकी बेटी अपने पिता के साथ गुरुग्राम में ही थी।