फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Simran Singh: 'जितना मैं खराब करी बैठिएना... इसके लिए पुर्नजन्म ही लेना पैगा', सिमरन का ये वीडियो वायरल

Fri, 27 Dec 2024 03:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मशहूर रेडियो जॉकी (आरजे) और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह की मौत के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिमरन सिंह कह रही हैं कि "मैनू कैदा तूं टेंशन न लै, एक दिन रब ने सबकुछ ठीक कर देना है। 
विज्ञापन
1 of 8
RJ Simran Singh - फोटो : इंस्टाग्राम: @rjsimransingh
हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-47 में किराए की कोठी में रह रही मशहूर रेडियो जॉकी (आरजे) और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह की जांच अभी चल रही है। फ्रीलांसर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह का कथित तौर पर किराए की कोठी में बुधवार देर रात शव लटका हुआ मिला था। पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर रही है, साथ ही उसके साथ रहने वाले दोस्तों से भी पूछताछ करेगी। अभी तक उसकी मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। परिजनों का कहना है कि वो परेशान चल रही थी। इस बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 8
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rjsimransingh
इस वीडियो में सिमरन सिंह कह रही हैं कि "मैनू कैदा तूं टेंशन न लै, एक दिन रब ने सबकुछ ठीक कर देना है। जितना मैं खराब करी बैठिएना, मैनु तो रब के हाथे से बाहर ही लगदा है। मुझे पुर्नजन्म ही लेना पैगा अपनी जिंदगी सीदी करन वास्ते। इस जन्म से तो बड़ा मुश्किल है।"



 
विज्ञापन

3 of 8
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rjsimransingh
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिमरन चार महीने बाद अपने दोस्त से शादी करने वाली थी। यह भी जानकारी सामने आई है कि सिमरन ने अपने दोस्त संग मिलकर एक कंपनी बनाई थी, इसके बैनर तले ऐड फिल्म और शॉर्ट मूवी का निर्माण होता था। सिमरन रेडियो जॉकी का काम दो साल पहले छोड़ चुकी थीं। उधर, सिमरन की मौत पर उसके दोस्तों का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उसने ऐसा कदम उठा लिया है। लग रहा है कि सिमरन हमारे साथ प्रैंक खेल रही हैं। काश वो लौट कर आ जाए।

4 of 8
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rjsimransingh
पुलिस ने बताया कि सिमरन कई दिनों से परेशान थीं। परेशानी की क्या वजह थी, ये बात सामने नहीं आई। जम्मू से आए सिमरन के परिजन गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर चले गए। उन्होंने पुलिस को इस बारे में किसी तरह की शिकायत नहीं की है। 

 
विज्ञापन

5 of 8
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rjsimransingh
रेडियो जॉकी से की थी अपने करियर की शुरुआत
आपको बता दें कि आरजे सिमरन ने जम्मू में एक निजी एफएम चैनल से रेडियो जॉकी अपना करियर शुरू किया था। करीब डेढ़ साल तक रेडियो जॉकी की नौकरी करने के बाद वह चंडीगढ़ पहुंची। यहां से नोएडा आईं। साल 2020 में ट्रेवल एंड टूरिज्म में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद सिमरन सिंह का बतौर आरजे चयन हुआ था।

 
विज्ञापन

6 of 8
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rjsimransingh
हरियाणा के गुरुग्राम में फ्रीलांसर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने कथित तौर पर सेक्टर 47 इलाके में स्थित अपने किराए के घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार देर रात उसका शव उनके कमरे में लटका हुआ मिला। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सिमरन मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थीं। फिलहाल वह गुरुग्राम के सेक्टर-47 में किराए की घर में अपने कुछ साथियों के साथ रह रही थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
 
विज्ञापन

7 of 8
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rjsimransingh
दोस्तों के साथ किराये पर रहती थीं सिमरन
पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय आरजे सिमरन सिंह पिछले कई महीनों से सेक्टर 47 की कोठी नंबर 58 में अन्य दोस्तों के साथ किराए पर रहती थीं। बुधवार रात वह अपने कमरे में मृत पाई गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे आरजे सिमरन सिंह के एक दोस्त से सूचना मिली, जो उसी घर में रहता था। 
विज्ञापन

8 of 8
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rjsimransingh
दोस्त ने दी पुलिस को सूचना
उन्होंने पुलिस को बताया कि सिमरन ने खुद को अंदर बंद कर लिया है और दरवाजा नहीं खोल रही है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह उसके कमरे का दरवाजा खोला। सामने सिमरन का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। उसके परिवार को सूचित किया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों का कहना था कि पिछले कुछ समय से वह किसी बात को लेकर परेशान थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें