ग्राउंडसमैन संदीप से राधिका की चैट
- फोटो : अमर उजाला
कहीं फोन से फोटो-वीडियो तो नहीं हुए डिलीट
फोरेंसिक लैब में राधिका यादव के मोबाइल का डाटा रिकवरी करके पता लगाया जाएगा कि उसमें से कोई फोटो, वीडियो, कॉल रिकॉर्ड, मैसेज तो डिलिट नहीं किए गए हैं। बीते गुरुवार को गोली कांड से पहले राधिका यादव की किस से बात हुई या फिर किसी न उसको या उसने किसी को कोई मैसेज वगैरह भेजा था या नहीं। बीते कुछ दिनों का मोबाइल डाटा भी जांचा जाएगा ताकि हत्याकांड मामले में पुख्ता जानकारी सामने आ सके।