राधिका हत्याकांड के बाद चर्चा में आए अभिनेता इनामुल हक एक बार फिर सोशल मीडिया पर यूजर्स के सवालों का जबाव देते दिखे। हक ने कहा कि नींद नहीं आ रही है, भूख नहीं लग रही है। उन्होंने कहा कि मेरा और राधिका के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं था। कोई भी लव जिहाद वाला एंगल नहीं था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के बाद चर्चा में आए इनामुल हक ने फिर से लव जिहाद की अटकलों पर विराम लगाने का प्रयास किया है। इनामुल हक ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर काफी समय लाइव आकर सोशल मीडिया यूजर्स के सवालों के जवाब दिए हैं। इस दौरान इनामुल हक ने कहा कि मैं मां कसम खा रहा हूं राधिका के साथ मेरा कोई ऐसा रिश्ता नहीं था। मैंने राधिका के साथ सिर्फ म्यूजिक वीडियो में बतौर अभिनेता काम किया था। राधिका से मेरा कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 14
अभिनेता इनामुल हक
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया ने इनामुल हक ने कहा कि राधिका यादव की म्यूजिक वीडियो में जो एक्टर है वो मैं हूं। मैं आप लोगों के सामने फेस टू फेस आया हूं। आप लोग मुझसे सीधे सवाल करें। सीधे बात करें। मैंने मीडिया को जितना हो सका इंटरव्यू दिया। हो सकता है मेरी बात आप लोगों तक नहीं पहुंच पाई। जो भी कुछ राधिका और मेरे बारे में गलतफहमियां बन गई हैं, बहुत लोगों के दिमाग में। मैं चाहता तो एक रील बना सकता था और उसको पोस्ट कर सकता था। लेकिन मैंने सोचा की मैं सीधे जाऊंगा आप लोगों के सामने। आप लोगों से सीधे बात करूंगा।
विज्ञापन
3 of 14
अभिनेता इनामुल हक और राधिका का फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
'मुझे नींद नहीं आ रही है...'
हक ने कहा कि नींद नहीं आ रही है, भूख नहीं लग रही है। इस पूरी स्टोरी के अंदर मैं सिर्फ आर्टिस्ट हूं, जिसने गाना गाया है, गाना लिखा है। मुझे सबसे ज्यादा ये बात हिट कर रही है कि मेरा और राधिका के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं था। कोई भी लव जिहाद वाला एंगल नहीं था।
4 of 14
राधिका यादव मर्डर केस
- फोटो : ANI
'पहली बार दिल्ली में मिली थी राधिका'
इनामुल हक ने बताया कि मैं राधिका से करीब ढाई साल पहले टेनिस टूर्नामेंट (टेनिस प्रीमियर लीग) के दौरान पहली बार मिला। हम लोग वहां टेनिस प्रीमियर लीग का शूट करने गए थे। हमारी पूरी टीम थी, मैं क्रिएटिव हेड था। हमारी टीम पंजाब टाइगर थी। को फाउंडर तापसी पन्नू थी, फाउंडर रविंद्र सिंह सर थे। उन्होंने आगे कहा कि हम सारे प्लेयर का शूट कर रहे थे। मैं कहीं और शूट कर रहा था, मेरी दूसरी टीम कहीं और शूट कर रही थी।
विज्ञापन
5 of 14
इनाम-उल-हक ने दी जानकारी
- फोटो : एएनआई
'दिल्ली प्रीमियर लीग की स्टोरी यहीं खत्म हो गई'
हक ने कहा कि मेरी टीम मेट ने बताया कि एक लड़की है, उसका कैमरा लुक बहुत अच्छा आ रहा है। मैंने टीम मेट से कहा कि ज्यादा शूट करो, अच्छा शूट करो। दोबारा से मेरी मेरी टीम मेट ने आकर कहा कि वो जो लड़की है, वो उनसे आकर बोल रही है कि उस लड़की को ऐक्टिंग शौक है। वो कुछ करना चाहती है। मैंने दिल्ली में उनको बोला कि कुछ होगा तो बताऊंगा। दिल्ली प्रीमियर लीग की स्टोरी यहीं खत्म हो गई।
विज्ञापन
6 of 14
अभिनेता इनामुल हक
- फोटो : सोशल मीडिया
हक ने बताया कि जब भी हम कहीं इवेंट में जाते हैं तो हमको बहुत लोग फोलो करते हैं। हम भी बहुत लोगों को इंस्टाग्राम पर फोलो करते हैं, जिन लोगों को हम जानते हैं, उन्हें फोलो बैक करते हैं। राधिका को भी फोलोबैक किया। हमारी वहां सिर्फ जान-पहचान हुई थी। साथ ही कहा कि एक्टिंग में कुछ होगा तो बताऊंगा।
विज्ञापन
7 of 14
इनाम-उल-हक ने दी जानकारी, राधिका यादव की फाइल फोटो
- फोटो : एएनआई/सोशल मीडिया
इनामुल हक ने बताया कि दिल्ली प्रीमियर लीग के करीब एक साल बाद एक प्रोजेक्ट आया। जो हम सब लोग शूट कर रहे थे। जिशान अहमद, अली सर, उसके लिए हमने एक व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया। जिसमें फीमेल आर्टिस्ट के अकाउंट के प्रोफाइल शेयर कर रहे थे। मैंने भी दो तीन प्रोफाइल शेयर किए, जिसमें राधिका भी शामिल थी।
8 of 14
कारवां गाने में अभिनय करती हुई राधिका यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
'हमने राधिका के साथ गूगल मीट पर सारी मीटिंग की'
लास्ट मूवमेंट में जिशान अहमद पीछे हट गए। उसके बाद मुझे ये म्यूजिक वीडियो करना पड़ा। इसके बाद राधिका यादव से संपर्क किया गया। हम राधिका से फिर भी नहीं मिले। हमने गूगल मीट पर सारी मीटिंग की।
9 of 14
Radhika Yadav Murder
- फोटो : अमर उजाला
हक ने कहा कि नोएडा में गाने का शूट हुआ, मैंने दूसरी बार राधिका को शूट पर देखा था। उस दिन वो अपनी मां के साथ आई थीं। इस दौरान राधिका यादव ने उन्हें बताया था कि उनके पिता को भी यह गाना पसंद आया था। इसका मतलब यह है कि राधिका ने अपने पिता से भी इजाजत ली थी।
10 of 14
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता इनामुल हक ने इस बात पर दुख जताया कि कुछ लोग लव जिहाद का एंगल जोड़ रहे हैं और कह रहे हैं कि उसके पिता ने अच्छा किया। राधिका के लिए लोग कॉमेंट कर रहे हैं, अच्छा हुआ, गर्व है इसके पिता पर। यह मुझे सबसे अधिक चुभ रहा है।
11 of 14
टेनिस खिलाड़ा राधिका यादव
- फोटो : अमर उजाला
'मां कसम मेरा कोई रिलेशन नहीं था'
इस दौरान इनामुल हक ने कहा कि मां कसम खाकर कहता हूं कि मेरा राधिका के साथ कोई संबंध नहीं था। 'मैं अपनी मां कसम खाकर कह सकता हूं कि मेरा राधिका के साथ कोई रिश्ता नहीं था।
12 of 14
हिमांशिका और राधिका की फोटो
- फोटो : Insta @himaanshika
यह था पूरा मामला
राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गुरुवार की सुबह पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी पीठ में चार गोलियां मारी गईं थीं। राधिका के चाचा कुलदीप ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ घर पर थे। इसी दौरान उन्होंने गोली की आवाज सुनी तो वह घर की पहली मंजिल पर पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि राधिका रसोई में खून से लथपथ पड़ी थी। जबकि रिवॉल्वर ड्राइंग रूम में पड़ी थी।
13 of 14
राधिका यादव (फाइल फोटो) और उसके पिता दीपक यादव
- फोटो : अमर उजाला
वह अपने बेटे के साथ मिलकर राधिका को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां पर राधिका को मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान राधिका की मां भी घर में ही मौजूद थीं। रिमांड पूरा होने के बाद शनिवार को आरोपी पिता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
राधिका के चरित्र पर अंगुली उठाते थे
रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि दीपक यादव को गांव के कुछ लोग उसकी बेटी के एकेडमी चलाने के लिए टोकते थे। उसके चरित्र पर भी अंगुली उठाते थे। ऐसे में दीपक ने बेटी को एकेडमी बंद करने के कहा था, लेकिन वह नहीं मानी और उसने खिलाड़ियों को टेनिस कोर्ट में प्रशिक्षण देना जारी रखा।