राधिका यादव (फाइल फोटो) और उसके पिता दीपक यादव
- फोटो : अमर उजाला
'राधिका से मेरा नाम जोड़ना गलत'
टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के साथ युवक ने तीन मिनट का गाने शूट किया था। उधर, युवक ने यह बात साफ की है कि उसका नाम राधिका के साथ जोड़ा जाना गलत है, क्योंकि वह राधिका से सिर्फ दो बार ही मिला है। बताया जा रहा है कि कारवां गाने में किसी और एक्टर को लेना था, जिसने अचानक मना कर दिया। इस पर उसकी टीम ने सोशल मीडिया के जरिये ही राधिका से संपर्क किया था और उसे अपने गाने का हिस्सा बनाया था। शूटिंग के दौरान उसे परिजन भी उपस्थित थे। गाने को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर नहीं करने पर कोई निजी कारण बताया था।