फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhika Yadav Case: कैसी कट रही राधिका के पिता की जेल में दिन-रात, चार दिनों में बिल्कुल बदल चुका है 'हत्यारा'

Thu, 17 Jul 2025 08:16 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

जेल सूत्रों के अनुसार बीते शनिवार दीपक यादव के भोंडसी जेल में आने के बाद दो दिन तक उसका व्यवहार सामान्य था और दोनों समय खाना भी खाया था। भोंडसी जेल में बंद दीपक यादव को हवालाती नंबर-4142 दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 7
राधिका यादव व हत्यारोपी पिता दीपक यादव - फोटो : अमर उजाला
25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी बेटी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या करने वाला पिता दीपक यादव भोंडसी जेल में दूसरे कैदियों से कम ही घुल-मिल रहा है। जेल की बैरक में ज्यादातर समय वह चुपचाप ही रहता है और अब उसका स्वास्थ्य ठीक है। जेल सूत्रों के अनुसार पिछले चार दिनों के दौरान दीपक यादव के व्यवहार में बदलाव आने के साथ ही अब वह खाना खाने में भी ज्यादा रूचि नहीं दिखा रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Gurugram Radhika Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पहले दोनों वक्त खाता था खाना
जेल सूत्रों के अनुसार बीते शनिवार दीपक यादव के भोंडसी जेल में आने के बाद दो दिन तक उसका व्यवहार सामान्य था और दोनों समय खाना भी खाया था। भोंडसी जेल में बंद दीपक यादव को हवालाती नंबर-4142 दिया गया है। दिन-प्रतिदिन बीतने के साथ ही दीपक यादव के व्यवहार में बदलाव आने लगा है। 
विज्ञापन

3 of 7
राधिका यादव (फाइल फोटो) और उसके पिता दीपक यादव - फोटो : अमर उजाला
अकेल व चुपचाप रहता है दीपक यादव
जेल के बैरक में अकेले व चुपचाप बैठकर देखने से लगता है कि उसको अपनी बेटी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या करने पर उसको पश्चाताप हो रहा है। जेल प्रशासन का कहना है कि आरोपी दीपक यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल आया है। उसके स्वास्थ्य की नियमित रूप से जांच की जा रही है।

4 of 7
राधिका यादव हत्याकांड - फोटो : एजेंसी
दुनियाभर चर्चा रही 
टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या देश ही नहीं दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इंटरनेट पर लोग हत्याकांड से जुड़ी जानकारी सर्च कर रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि हत्या की मुख्य वजह क्या है। सोशल मीडिया पर भी तरह तरह की चर्चा हो रही है और लोग सवाल पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
हिमांशिका और राधिका की फोटो - फोटो : Insta @himaanshika
दिल्ली में सबसे ज्यादा चर्चा
यह वारदात हरियाणा के गुरुग्राम में भले ही हुई हो लेकिन इस केस की सबसे ज्यादा चर्चा दिल्ली में है। दिल्ली क्षेत्र से अधिक लोगों ने इंटरनेट पर इस केस की तहकीकात की है। दूसरे नंबर पर हरियाणा है। उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश क्रमशः तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर हैं। हालांकि, यह मामला देश के सभी राज्यों में छाया हुआ है। 
विज्ञापन

6 of 7
पुलिस की गिरफ्त में बेटी की हत्या का आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
यूएई से अमेरिका तक चर्चा
गूगल ट्रेंड के आंकड़े बताते हैं कि 10 से 14 जुलाई तक भारत के बाद सबसे अधिक यूएई, कतर, सिंगापुर, नेपाल, मलयेशिया, श्रीलंका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका और यूके समेत 33 देशों में यह टॉपिक सर्च किया गया। 11 जुलाई को यह घटना काफी सुर्खियों में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Radhika Yadav Murder - फोटो : अमर उजाला
25 सवाल, जिनके जवाब तलाश रहे लोग
यूजर इंटरनेट पर 25 सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं। राधिका यादव के बारे में, उनकी इंस्टाग्राम अकाउंट या आईडी, टेनिस करियर, टेनिस अकादमी, वीडियो और केस में क्या अपडेट है, राधिका यादव कारवां (राधिका ने युवक के साथ जो वीडियो बनाया था।) जैसे टॉपिक लोग सर्च कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें