टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट सामने आया है। अकाउंट के बायो में राधिका यादव ने स्पेनिश भाषा में कहावत लिखी है। वहीं, मामले में गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाने की पुलिस ने वजीराबाद के करीब 35 ग्रामीणों को बुलाकर मामले में पूछताछ की है।
अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की मौत के तीन दिन बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सामने आया है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 69 फॉलोअर्स हैं और उन्होंने 68 लोगों को फॉलो किया था। कुल छह पोस्ट की हुई हैं। हालांकि प्राइवेट अकाउंट होने के कारण इन्हें देखा नहीं जा सकता।
अकाउंट के बायो में राधिका यादव ने स्पेनिश भाषा में कहावत लिखी है- ''टोडो पासा पोर एल्गो'' यानी सबकुछ किसी कारण से होता है। यह सब राधिका की दोस्त हिमांशिका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करके जानकारी दी।
विज्ञापन
2 of 14
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
बृहस्पतिवार को राधिका की गोली मारकर हत्या के बाद सामने आया था कि हत्यारोपी पिता के दबाव डालने के बाद टेनिस खिलाड़ी ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए थे। बाद में सामने आया था कि राधिका काफी कम ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। यह भी पता चला था कि राधिका यादव अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को कई बार डिएक्टिवेट और रीएक्टिवेट कर चुकी थीं।
विज्ञापन
3 of 14
बेटी की हत्या के आरोपी को अदालत में पेश करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों से पुलिस ने की पूछताछ, ताने की पुष्टि नहीं
गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाने की पुलिस ने वजीराबाद के करीब 35 ग्रामीणों को बुलाकर मामले में पूछताछ की। किसी भी ग्रामीण ने दीपक यादव को ताने मारने बात की पुष्टि नहीं की, जबकि दीपक यादव ने बेटी के नाम पर ग्रामीणों के ताने मारने की बात कही थी।
4 of 14
राधिका यादव का भाई और उसकी दोस्त
- फोटो : सोशल मीडिया
रिमांड के दौरान भी पुलिस ने दीपक से बार-बार उन लोगों के नाम पूछे जिन्होंने ताने मारे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिमांड में दीपक ने किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं बताया। ऐसे में दीपक ने बेटी के नाम पर लोगों के ताने मारने की बात कहकर पुलिस जांच को गुमराह करने का प्रयास किया गया हो।
विज्ञापन
5 of 14
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ रिश्तेदार व जानकारों को भी थाने बुलाकर दीपक यादव से बातचीत कराई थी। उन्होंने भी कुछ नहीं बताया। पुलिस सूत्रों के अनुसार रिश्तेदारों व जानकारों को देखकर दीपक यादव भावुक हुआ था।
विज्ञापन
6 of 14
राधिका यादव का भाई
- फोटो : सोशल मीडिया
भाई ने राधिका की दोस्त के वीडियो पर उठाए सवाल
टेनिस खिलाड़ी की हत्या के मामले में भाई रोहित यादव ने राधिका की दोस्त हिमानशिका सिंह राजपूत के वीडियो पर सवाल उठाए हैं। वीडियो में हिमानशिका सिंह ने दावा किया है कि राधिका यादव के पिता दीपक यादव ने तीन दिन पहले से हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी थी। भाई रोहित यादव ने कहा कि उनकी बहन राधिका पर कोई बंदिश नहीं थी। बंदिश होती है तो बच्चा घर से भी नहीं निकल पाता।
विज्ञापन
7 of 14
राधिका की दोस्त ने किए कई खुलासे
- फोटो : Insta @himaanshika
रोहित ने दावों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया
राधिका यादव के ताऊ के लड़के रोहित यादव ने हिमानशिका सिंह राजपूत के उन दावों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। रोहित यादव ने मीडिया के सामने आकर कहा है कि उनके चाचा दीपक यादव को कभी किसी ने ताना नहीं मारा, जैसा कि हिमानशिका सिंह राजपूत ने अपनी इंस्टाग्राम रील में जिक्र किया था।
8 of 14
हिमांशिका और राधिका की फोटो
- फोटो : Insta @himaanshika
रोहित ने कहा कि राधिका यादव पर अगर कोई बंदिश होती तो वह कभी देश-विदेश में टेनिस नहीं देख पाती। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी है। उनके चाचा दीपक यादव ने लाखों रुपये खर्च करके राधिका यादव को विदेश में भी टेनिस खेलने के लिए भेजा था। उनका पूरा परिवार हमेशा अपनी बेटी राधिका यादव का सपोर्ट करता था। पिता ने उसकी टेनिस प्रशिक्षण और करियर के लिए हरसंभव प्रयास किए।
9 of 14
राधिका की दोस्त ने किए कई खुलासे
- फोटो : Insta @himaanshika
उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि उन्हें बेटी की कमाई खाने का ताना मारा गया। रोहित यादव ने कहा कि हिमानशिका सिंह राजपूत के दावे निराधार हैं और उन्हें नहीं पता कि वह ऐसी बातें क्यों कर रही है।
10 of 14
टेनिस खिलाड़ा राधिका यादव
- फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गुरुवार की सुबह पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी पीठ में चार गोलियां मारी गईं थीं। राधिका के चाचा कुलदीप ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ घर पर थे। इसी दौरान उन्होंने गोली की आवाज सुनी तो वह घर की पहली मंजिल पर पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि राधिका रसोई में खून से लथपथ पड़ी थी। जबकि रिवॉल्वर ड्राइंग रूम में पड़ी थी।
11 of 14
राधिका यादव हत्याकांड
- फोटो : एजेंसी
वह अपने बेटे के साथ मिलकर राधिका को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां पर राधिका को मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान राधिका की मां भी घर में ही मौजूद थीं। रिमांड पूरा होने के बाद शनिवार को आरोपी पिता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
12 of 14
राधिका यादव (फाइल फोटो) और उसके पिता दीपक यादव
- फोटो : अमर उजाला
राधिका के चरित्र पर अंगुली उठाते थे
रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि दीपक यादव को गांव के कुछ लोग उसकी बेटी के एकेडमी चलाने के लिए टोकते थे। उसके चरित्र पर भी अंगुली उठाते थे। ऐसे में दीपक ने बेटी को एकेडमी बंद करने के कहा था, लेकिन वह नहीं मानी और उसने खिलाड़ियों को टेनिस कोर्ट में प्रशिक्षण देना जारी रखा।
13 of 14
राधिका यादव (फाइल फोटो) और उसके पिता दीपक यादव
- फोटो : अमर उजाला
15 दिन से चल रहा था पिता-बेटी में विवाद
पिछले 15 दिनों से बाप और बेटी के बीच एकेडमी बंद करने को लेकर विवाद चल रहा था और यही विवाद इस घटना का कारण बना। सोसाइटी अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि दीपक ने अपने परिजन से कहा कि कन्या को मारकर पाप हो गया है। परिजनों के सामने दीपक ने बेटी राधिका को गोली मारने पर अफसोस जताया है।
रिमांड के दौरान भी पूछताछ में दीपक यादव ने बताया कि बेटी के बारे में ग्रामीणों के टोकने पर वह काफी परेशान रहता था और इसी परेशानी के कारण उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से रसोई में खाना बना रही बेटी राधिका की गोली मारकर हत्या कर दी।