नूंह के गांव कांगरका से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार तारीफ 2018 से 2024 तक तीन बार पाकिस्तान जा चुका है। चौथी बार जाने की तैयारी में था। इससे पहले ही जांच एजेंसियों ने उसे दबोच लिया। तारीफ की पाकिस्तान में रिश्तेदारी है। तारीफ झोलाछाप डॉक्टर है और अरावली अंसल फार्म हाउस के पास क्लीनिक चलाता है। तारीफ का एक वीडियो भी समाने आया है, जिसमें उसने बताया है कि 2018 में दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में उसकी मुलाकात हुई। पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर तारीफ है।
ग्रामीणों के अनुसार, तारीफ पांच भाइयों में दूसरे नंबर का है। दिल्ली के चांदनहोला में उसकी ससुराल है। उसकी शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं और उसके दो बच्चे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तारीफ को एक साधारण और शरीफ व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। उसके अन्य भाई ट्रक ड्राइवरी कर परिवार का गुजारा करते हैं।