घटनास्थल से बरामद चादर में लिपटा पड़ा शव
- फोटो : संवाद
शव की शिनाख्त न हो, इसलिए काटा सिर
दूसरी शादी की सूचना मिलने पर पूजा भी उत्तराखंड में मुश्ताक के घर चली गई, वहां इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोपी के घर वालों ने झगड़े के चलते दोनों को घर से निकाल दिया। उसके बाद 15 नवंबर को आरोपी महिला को लेकर अपनी बहन के घर गांव खटीमा, उद्यम सिंह नगर (उत्तराखंड) ले गया। 16 नवंबर को मुश्ताक घुमाने के बहाने पूजा को लेकर नदन्ना गांव में एक नाले के पास पहुंचा। जहां उसने चाकू से गला रेतकर पूजा की हत्या कर दी। वहीं उसने पूजा का सिर काटकर कट्टे में डाला और नाले के पानी में बहा दिया जबकि धड़ चादर में लपेटकर वहीं फेंक दिया ताकि शव की शिनाख्त न हो सके। उसके बाद आरोपी उतराखंड में ही विभिन्न जगहों पर छिपता रहा। मुश्ताक की निशानदेही पर पूजा का धड़ बरामद हो गया है। उसके भाई ने उसके दुपट्टे से उसकी पहचान कर ली है।