गुरुग्राम में लगा जाम
- फोटो : PTI
बिजली गड़बड़ी पर इमरजेंसी हेल्प लाइन नंबर 9050960500 पर दें सूचना
गुरुग्राम में तेज बारिश के कारण हुए जलभराव में बिजली की दुर्घटना या समस्या के लिए हेल्प लाइन नंबर 9050960500 पर व्हाट्सएप के जरिए फोटो भेजी जा सकती है। कोई भी नागरिक बिजली दुर्घटनाओं के खतरे की जानकारी, सुरक्षा अधिकारी को भेज सकते हैं। डीएचबीवीएन के सुरक्षा कार्यकारी अभियंता के मोबाइल- व्हाट्सएप नंबर 9050960500 पर कोई भी उपभोक्ता उस स्थान का फोटो, वीडियो, गूगल लोकेशन या लैंडमार्क, उपमंडल क्षेत्र के नाम आदि सूचना भेज सकते हैं। बारिश में बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहे, इसके लिए बिजली निगम ने दोनों ऑपरेशन सर्कल में हर सबस्टेशन पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। ऑपरेशन सर्कल-2 के अधीक्षण अभियंता मनोज यादव ने बताया कि बिजली की आपूर्ति सामान्य दिनों की तरह ही की गई। लगातार हो रही वर्षा के कारण सावधानियां अवश्य रखी गई हैं ताकि किसी भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।